शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

भाजपा के राज में हिन्दू भी सुरक्षित नहीं, अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए : सौरभ भारद्वाज

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
फ़रवरी 13, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
भाजपा के राज में हिन्दू भी सुरक्षित नहीं, अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए : सौरभ भारद्वाज
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के राज में अब हिन्दू भी सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के राज में पहले मुस्लिम समुदाय के अंदर सुरक्षा को लेकर आशंकाएं थीं, लेकिन अब दलित, सिख और हिन्दू समाज भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर उनके नौजवान बेटे रिंकू शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्रीय गृहमंत्री अपने राजनीतिक फायदे के लिए हिन्दू बच्चों की हत्याएं होने दे रहे हैं।

यह बेहद ही शर्मनाक है और भाजपा की यह राजनीति नहीं चलेगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को रिंकू शर्मा हत्याकांड समेत अन्य सभी घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

साथ ही, आम आदमी पार्टी की मांग है कि इस पूरे षणयंत्र के पीछे काम करने वाली मानसिकता का पर्दाफाश कर सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में मंगोलपुरी क्षेत्र के अंदर परसों कुछ लोगों ने एक परिवार के ऊपर हमला कर उनके नौजवान बेटे रिंकू शर्मा की बहुत बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी। इसमें कई सवाल खड़े होते हैं।

ये भी पढ़ें : दुनिया भर में ‘दृश्यम’ के बढ़ते फैनडम से जुड़े 5 कारण !

विधायक और दिल्लीवासी के तौर पर मेरे मन में बहुत सारी चिंताएं बाहर आती हैं। हमारी दिल्ली ऐसी नहीं थी, इस दिल्ली को क्या हो गया है कि रोज अखबारों में इस तरह की हत्या की खबरें आम हो गई हैं। जब भाजपा सरकार में आई तो मुस्लिम समाज अक्सर सोचता था कि भाजपा के राज में हम सुरक्षित नहीं हैं।

अब इनके राज को 6 साल हो रहे हैं और अब ऐसे सैकड़ों उदाहरण हैं कि दलित सुरक्षित नहीं है। गुजरात, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में इसके सैकडों उदाहरण हैं। अब दलित समाज के अंदर यह बात आने लगी है कि भाजपा के राज में वे भी सुरक्षित नहीं हैं। दलितों के ऊपर अक्सर हमले किए जाते हैं।

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के अंदर दलित की बेटी का बलात्कार होता है, तो पूरी की पूरी योगी की सरकार बलात्कारियों के साथ खड़ी हो जाती है। उस दलित की बेटी को इतना भी सम्मान नहीं मिलता है कि उसकी चिता को उसके घर वाले जलाएं।

रात में पेट्रोल से उसकी लाश को जला दिया जाता है। उसके भाई के ऊपर आरोप लगाया जाता है कि उसने मर्डर किया है। ऐसे में दलितों के अंदर बड़ी चिंता रही कि हम लोग भी भाजपा के राज में अब सुरक्षित नहीं है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले 1 महीने में, जनवरी और फरवरी में जो नफरत सिख समुदाय के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं में दिखी है। जिस तरीके से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सिखों, किसानों के ऊपर हमले किए हैं, उनको देशद्रोही और उग्रवादी कहा है।

मेरी विधानसभा में रह रहे कई सिख लोग कहते हैं कि यह लोग दंगा करेंगे, हम को मरवा सकते हैं। हम लोगों को टारगेट करेंगे। अब सिख समुदाय भी सुरक्षित नहीं है। वहीं, अब जो ट्रेंड समझ में आ रहा है और मुझे लगता है कि भाजपा के राज में अब हिंदू भी सुरक्षित नहीं है।

दिल्ली के अंदर ऐसे हालात कभी नहीं थे, अब दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं। लाठी-डंडे चाकू लेकर लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। दूसरे के घर में घुसकर उसकी हत्या कर रहे हैं। उसके घर के सामने हत्या कर दे रहे हैं। यह कैसे हो सकता है, यह संभव नहीं है।

उन्होंने कुछ महीने पहले की घटना का जिक्र करते हुए कहा, राहुल राजपूत आदर्श नगर के अंदर ट्यूशन पढ़ाता था। उसकी इसी तरीके से निर्मम हत्या हुई थी। मैं उनके घर जाकर मिला भी था। भाजपा ने बड़ी कोशिश की मगर उनकी दाल नहीं गली।

जो महिला मित्र राहुल राजपूत के साथ थी, वह दूसरे समुदाय की थी। उस लड़की के सामने राहुल की हत्या हुई थी। आप सब उस बात को याद करेंगे कि मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उस लड़की का वीडियो दिखाया था। वह लड़की कह रही थी कि घटना स्थल से पुलिस चौकी 50 कदम दूर थी, जहां पर उसकी हत्या हुई थी।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

दिनदहाड़े वह भागते हुए पुलिस चौकी गई। पुलिस चौकी में दिल्ली पुलिस के अफसर मौजूद थे। उसने उन पुलिस अफसरों को बोला कि वहां पर लोग राहुल राजपूत को मार रहे हैं। उसको वह मार डालेंगे, लेकिन पुलिस वाले चाय पीते रहे और निकलकर नहीं आए। यह बात उस लड़की ने कुछ पत्रकारों को बताई और मीडिया में खबर छपी।

उसके बाद क्या हुआ? केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस आती है। क्या केंद्रीय गृहमंत्री ने उस डीसीपी को सस्पेंड किया? क्या उन पुलिस अधिकारियों के ऊपर हत्या में सम्मिलित होने का मुकदमा चला?

ADVERTISEMENT

कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उसके बाद दिल्ली पुलिस के तीन अधिकारी उस लड़की के पास गए, जहां पर उसको सरकारी कस्टडी में रखा गया था। वहां पर किसी बहाने से उसका फोन लिया गया और सिम कार्ड को तोड़ दिया गया। ताकि वह मीडिया वालों, दूसरे राजनीतिक दल से बात न कर सके और पुलिस की पोल न खोल सके।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी से और बड़ी गंभीर बात कह रहा हूं। एक गंभीर आरोप देश के गृहमंत्री के ऊपर लगा रहा हूं। पूरी जिम्मेदारी से आरोप लगा रहा हूं कि इन हत्याओं में गृहमंत्री की जिम्मेदारी है, उनकी नाक के नीचे हत्याएं हो रही है।

उनकी पुलिस इन हत्याओं को अपने सामने होने दे रही है। इनके अंदर भाजपा और अमित शाह का क्या राजनीतिक फायदा है, यह बताने की जरूरत नहीं है। मगर उस राजनीतिक फायदे के लिए हमारे हिंदू बच्चों की जान मत लो। यह राजनीति नहीं चलेगी कि आप हमारे हिंदुओं को बस सिर्फ इसलिए मरवाओगे, ताकि आप  राजनीतिक रोटियां सेक सको।

यह बहुत ही शर्म और घटिया बात है। दिल्ली जैसी पढ़े-लिखे इलाके के प्रतिनिधि के तौर पर मुझे हिंदू, मुसलमान, सिख, ब्राह्मण वाली बातें करनी पड़ रही है। क्योंकि यह घटिया कल्चर भाजपा की देन है। जिसके कारण आज मुझे हत्या और बलात्कारों के अंदर लोगों के धर्म और जातियां बतानी पड़ती है।

गृहमंत्री की पूरी जिम्मेदारी है। उनके रहते हुए लाल किला नहीं बचा। उनके रहते हुए एक हिंदू लड़का अपने परिवार के बीच में बैठा हुआ नहीं बचा। उनके क्षेत्र में उनकी नाक के नीचे पुलिस की चौकी के सामने राहुल राजपूत जिंदा नहीं बचा। गृहमंत्री को अपनी जिम्मेदारी माननी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।

मुझे लगता है कि इस्तीफा सबसे कम चीज है, जो इनसे मांग रहे हैं। दोषियों को सजा हो। इस पूरे षडयंत्र के पीछे जो मानसिकता काम कर रही है, उस मानसिकता को उजागर करके जिन्होंने हत्या की हैं और जो इन षड्यंत्रों के पीछे हैं उनको सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए, यह आम आदमी पार्टी मांग करती है।

Previous Post

भाजपा अब लूट योजना पर काम कर के एमसीडी को लूटने में लगी है : दुर्गेश पाठक

Next Post

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के घर के बाहर BSF की तैनाती, बोली- लगता है मैं किसी निगरानी में हूं

Next Post
TMC सांसद महुआ मोइत्रा के घर के बाहर BSF की तैनाती, बोली- लगता है मैं किसी निगरानी में हूं

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के घर के बाहर BSF की तैनाती, बोली- लगता है मैं किसी निगरानी में हूं

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist