शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

नई राजनीति की शुरूआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई : सीएम केजरीवाल

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
फ़रवरी 23, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
नई राजनीति की शुरूआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई : सीएम केजरीवाल
0
SHARES
32
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के गढ़ गुजरात में संपन्न हुए नगर निगमों के चुनाव में धमाकेदार इंट्री की है। ‘दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नई राजनीति की शुरूआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई।

उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों ने काम की राजनीति को वोट दिया। गुजरात के लोग भाजपा और कांग्रेस की राजनीति से त्रस्त थे। गुजरात के लोगों को एक विकल्प चाहिए था और आम आदमी पार्टी के रूप में उनको यह विकल्प मिला है। अब आने वाला चुनाव सिर्फ आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच होगा।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मोदी के गढ़ में लोग भाजपा को बदलने कोशिश कर रहे हैं और वह मौका कांग्रेस की जगह आम आदमी पार्टी को दे रहे हैं। यह पहली बार सच होने जा रहा है कि गुजरात में सिर्फ भाजपा और आम आदमी पार्टी ही है, वहां कांग्रेस नाम की कोई तीसरी पार्टी नहीं है।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

उन्होंने कहा कि देश भर से कांग्रेस अब खत्म होती जा रही है। जब तक कांग्रेस खत्म नहीं होगी, तब तक भाजपा की सरकारें बनती रहेंगी, क्योंकि कांग्रेस भाजपा की ऑक्सीजन हैं। सौरभ भारद्वाज ने रूझानों का हवाला देते हुए कहा कि अभी तक ‘आप’ सूरत में 27 सीटें जीत गई है और 17 सीटों पर दूसरे नंबर पर है, जबकि राजकोट में 13 और अहमदाबाद में 16 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है।

ADVERTISEMENT

वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात के सभी शहरों में लोग आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रहे हैं। भाजपा के गढ़ सूरत में आम आदमी पार्टी नंबर दो पर है। लोग अब परिवर्तन चाह रहे हैं और वो आम आदमी पार्टी के रूप में देख रहे हैं।

अभी तक गुजरात में जो सेटिंग की राजनीति थी, उसका अंत हो गया। अब सेटिंग की राजनीति नहीं चलेगी, अब जनता के मुद्दे चलेंगे। हम जनता के मुद्दों को सड़क पर भी उठाएंगे और सदन में भी उठाएंगे। सूरत के लोगों ने गजब कर दिया है, उन्हें धन्यवाद है।

गुजरात के लोग भाजपा से परेशान हो चुके हैं, उन्हें कांग्रेस पर भरोसा नहीं है। भाजपा के प्रति लोगों में गुस्सा है और आम आदमी पार्टी उनकी एक उम्मीद बन गई है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जैसा कि विदित है, आम आदमी पार्टी दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में पहली बार जमीनी स्तर के चुनाव लड़ रही है। ‘आप’ शहरी क्षेत्रों में नगर निगम और ग्रामीणों क्षेत्रों में ग्राम पंचायत व जिला पंचायत के चुनाव लड़ रही है।

हमने महाराष्ट्र और हिमाचल के अंदर चुनावों में शिरकत की। पंजाब के अंदर नगर निगम का चुनाव लड़ा और आज गुजरात के अंदर पहली बार आम आदमी पार्टी ने नगर निगमों के चुनाव लड़े। यह चुनाव गुजरात के बड़े-बड़े शहरों के अंदर लड़े जा रहे हैं।

वहां से लोगों के लिए काफी चैकाने वाले नतीजे आ रहे हैं। गुजरात का सबसे मशहूर महानगर सूरत, जो डायमंड और टैक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए पूरे देश और पूरी दुनिया में जाना जाता है। सूरत डायमंड सिटी और टेक्सटाइल सिटी कहलाता है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गुजरात के अंदर जो परिणाम आए हैं, इनके कई राजनैतिक मायने भी निकाले जाएंगे। हमारी समझ में यह एक बहुत बड़ी बात है कि मोदी का विकास मॉडल कहलाने वाला गुजरात, जहां पर पिछले 25 सालों से सूरत नगर निगम में और गुजरात में भाजपा की सरकार है,

वहां पर आज लोग अगर भाजपा को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तो वह मौका कांग्रेस की जगह आम आदमी पार्टी को दिया जा रहा है। मैं खुद कुछ दिनों पहले गुजरात के सूरत, बड़ोदरा और अन्य शहरों में गया था। वहां पूरे चुनाव के दौरान कांग्रेस कहीं पर भी लड़ती नजर ही नहीं आई।

वहां पर न तो कांग्रेस सड़क पर चुनाव लड़ती नजर आई और न पिछले 25 सालों में कांग्रेस किसी सदन के अंदर भाजपा से लड़ती दिखी। वहां पर ऐसा कहीं लगता ही नहीं है कि कोई दूसरी पार्टी है। वहां सिर्फ एक पार्टी, भाजपा है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पूरे देश में कहा जाता था कि गुजरात दो पार्टियों का राज्य है। मुझे लगता है कि आज पहली बार यह सच होने जा रहा है कि गुजरात दो पार्टियों का राज्य है, जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी है।

वहां पर तीसरी कोई पार्टी नहीं है। दूसरी बड़ी बात यह है कि जहां-जहां लोग भाजपा से परेशान हैं, जहां-जहां भी देश के अन्य राज्यों में लोगों को लगा कि भाजपा के शासन में उनकी उम्मीदें और वादे पूरे नहीं हुए। वहां लोगों ने भाजपा को हराने के लिए वोट दिया।

पहली विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस को वोट मिला और कांग्रेस ने सीटें जीती, मगर कांग्रेस के विधायक जीतने के बावजूद भी सरकारें भाजपा की बनी। जिससे लोग बहुत आहत और दुखी हैं। लोगों को लगता है कि यह धोखेबाजी है और ऐसा एक जगह नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें : टूलकिट मामला : पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को मिली ज़मानत

ऐसा गोवा में हुआ, कर्नाटक में हुआ, मध्य प्रदेश में हुआ और अभी हाल ही में दो-तीन दिन पहले पुंडीचेरी में हुआ। इस तरह वोट अगर कांग्रेस को भी दिए जा रहे हैं, तो सरकार बीजेपी की बन रही है, क्योंकि वोट कांग्रेस को दिया जाता है, विधायक चुन कर कांग्रेस का आता है,

लेकिन बिक कर वह भाजपा में चला जाता है और सरकार भाजपा की बन जाती है। कांग्रेस की यह बहुत बड़ी आंतरिक समस्या हो गई है कि लोगों को भाजपा का विकल्प अब कांग्रेस में दिखना बंद हो गया है। अब भाजपा का वह विकल्प आम आदमी पार्टी है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत सारे राज्यों में जमीनी स्तर पर चुनाव लड़ रही है। कहीं पर हम जीत रहे हैं और कहीं पर हम हार रहे हैं, लेकिन यह बात सामने निकल कर आ रही है कि कांग्रेस अब खत्म हो रही है।

जब तक कांग्रेस खत्म नहीं होगी, तब तक भाजपा की सरकारें बनती रहेंगी। क्योंकि कांग्रेसी भाजपा का ऑक्सीजन हैं। कांग्रेस वह पंचिंग बैग है, जिसको पंच कर, करके मोदी बॉक्सर नंबर वन कहलाते हैं। राहुल गांधी इस राजनीतिक के रेसलिंग के वो खिलाड़ी हैं, जिसके अंदर मोदी अपने खिलाफ कौन बॉक्सिंग करेगा, वह स्वयं मोदी चुनते हैं।

वह कहते हैं कि मेरा मुकाबला किसी से नहीं है, मेरा मुकाबला सिर्फ राहुल गांधी से है। राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी कर, नरेंद्र मोदी को ऊपर और राहुल गांधी को नीचे दिखाकर नरेंद्र मोदी को निर्विरोध भारत का नेता बनाया जा रहा है। कांग्रेस बीजेपी का आँक्सीजन है और राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक ऑक्सीजन हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सूरत में आम आदमी पार्टी 27 सीटें जीत गई है और 17 सीटों पर दूसरे नंबर पर चल रही है। अभी तक के रुझानों के अनुसार यह कहा जा सकता है कि सूरत नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है और हो सकता है कि नगर निगम में भाजपा की सरकार बन जाए,

जबकि दूसरी दावेदार और पहली विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी बन गई है, जबकि कांग्रेस को सूरत के लोगों ने नकार दिया है। कांग्रेस सूरत में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। गुजरात के राजकोट शहर में आम आदमी पार्टी 13 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है।

अहमदाबाद में 16 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है और जामनगर व अन्य शहरों में भी पहली बार बार चुनाव लड़ने के लिहाज से आम आदमी पार्टी को गुजरात के लोगों ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है। अभी तक ‘आप’ 21 सीटें जीत चुकी है। हम हाथ जोड़ कर गुजरात की जनता का पूरे दिल से धन्यवाद करना चाहते हैं कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को इस लायक समझा।

गुजरात में आम आदमी पार्टी ने गोपाल इटालिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता ने खूब मेहनत करके पार्टी का संदेश घर- घर तक पहुंचाया। जीत की यह बड़ी वजह बनी।

इससे पहले, आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और गोवा की जनता के बीच अपनी स्वीकार्यता को साबित कर चुकी है। महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न हुए ग्राम पंचायत चुनाव में ‘आप’ ने धमाकेदार इंट्री करते हुए 300 सीटों में से 145 पर जीत दर्ज की।

हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुए पंचायत चुनाव ‘आप’ ने 40 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे और 36 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। ‘आप’ जम्मू कश्मीर में जिला विकास काउंसिल सदस्य की एक सीट जीत चुकी है। इसके अलावा, गोवा में जिला पंचायत सदस्य की एक सीट भी जीत चुकी है।

Previous Post

गुजरात निगम चुनाव रिजल्ट : BJP की बड़ी जीत पर बोले पीएम मोदी- शुक्रिया गुजरात !

Next Post

साउथ दिल्ली एमसीडी ने किया छात्रवृति घोटाला, मेयर दे इस्तीफा : आप

Next Post
साउथ दिल्ली एमसीडी ने किया छात्रवृति घोटाला, मेयर दे इस्तीफा : आप

साउथ दिल्ली एमसीडी ने किया छात्रवृति घोटाला, मेयर दे इस्तीफा : आप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist