उत्तर प्रदेश के बागपत के बिनौली स्थित डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का एक ऑनलाइन वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दावा कर रहा है कि सबसे पहले उसने ही टी-10 और टी-20 क्रिकेट मैच की शुरुआत की थी।
इसके साथ ही राम रहीम ने ये भी कहा कि उस दौरान क्रिकेट में एक अट्ठा (8 रन) भी होता था, अगर बल्लेबाज़ गेंद को स्टेडियम के पार मार देता था तो आठ रन मिलते थे। आने वाले समय अट्ठा भी छक्के पर भारी पड़ेगा।
दरअसल, राम रहीम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि सबसे पहले उन्होंने ही टी-10 और टी-20 की शुरुआत की थी। बता दें कि मौजूदा समय में राम रहीम पैरोल पर है और यूपी के बागपत में आश्रम में आराम फरमा रहा है। आश्रम से रामरहीम ऑनलाइन उपदेश भी दे रहा है।
बता दें कि राम रहीम जेल से 40 दिन की परोल पर जेल से बाहर आया हुआ है। जेल से बाहर आने के बाद वह हर दिन सत्संग कर रहा है। जिस पर विवाद उठा हुआ था। राम रहीम ने परोल पर बाहर आने के बाद दो गाने भी रिलीज किए थे। लगातार दो गाने रिलीज कर राम रहीम फिर सुर्खियों में आ गया था।