शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

केंद्र सरकार रिंकू शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपए सहायता राशि दे : राघव चड्ढा

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
फ़रवरी 15, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
केंद्र सरकार रिंकू शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपए सहायता राशि दे : राघव चड्ढा
0
SHARES
56
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : राघव चड्ढा ने कहा कि रिंकू शर्मा के परिजनों का आरोप है कि जय श्रीराम बोलने पर उनकी हत्या की गई, क्या भाजपा के राज में दिल्ली और देश में जय श्रीराम का नारा लगाने वाले सुरक्षित नहीं हैं? ‘आप’ मांग करती है कि भाजपा की केंद्र सरकार रिंकू शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दे।

उन्होंने कहा, दिल्ली में भाजपा के पास कानून-व्यवस्था है। क्या दिल्ली वालों ने दिल्ली की 100 प्रतिशत सीटें देकर भाजपा की केंद्र में सरकार इसलिए बनवाई थी, ताकि दिल्ली में आए दिन हत्याएं हों। उन्होंने कहा, बंगाल में जय श्रीराम का नारा लगाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या होने पर अमित शाह बोल रहे है,

लेकिन दिल्ली में रिंकू शर्मा हत्याकांड पर भाजपा और अमित शाह दोनों चुप हैं। रिंकू शर्मा हत्याकांड मामले में न तो गृहमंत्री ने अपनी राजनैतिक जिम्मेदारी निभाई है और न तो पुलिस कमिश्नर ने प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाई है, अभी तक उनके परिजनों से मिलने कोई नहीं गया है। आम आदमी पार्टी रिंकू शर्मा के परिजनों को मदद देने का हर संभव प्रयास कर रही है।

राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में रिंकू शर्मा की हत्या के बाद उनके परिवार वालों के कुछ बयान आ रहे हैं। उनके परिवार वाले और मां-भाई कह रहे हैं कि जय श्रीराम का नारा लगाने पर रिंकू शर्मा की हत्या की गई।

ये भी पढ़ें : लेख : क्यों अर्थव्यवस्था के मामले में भारत बांग्लादेश से नीचे 161 वें पायदान पर है? : रवीश कुमार

उनकी तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि जय श्रीराम का नारा लगाने वाले राम भक्त रिंकू शर्मा जी की हत्या हुई है। इसकी जांच होनी चाहिए। हम इससे एक कदम आगे बढ़कर यह आज पूछना चाहते हैं कि परिवार जो कह रहा है, वास्तव में अगर हुआ है, तो इसकी पुख्ता जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

इसके साथ कहीं न कहीं एक ऐसा संकेत जा रहा है और माहौल बन रहा है, जो मैं भारतीय जनता पार्टी और देश के गृहमंत्री अमित शाह के संज्ञान में लाना चाहता हूं। इससे यह नजर आ रहा है कि क्या जय श्री राम का नारा लगाना वाले अब सुरक्षित नहीं है। क्या दिल्ली और भारत में जय श्रीराम का नारा नहीं लगा सकते? क्या उनकी हत्या की जाएगी?

उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर भारतीय जनता पार्टी की पुलिस है। दिल्ली के अंदर कानून व्यवस्था भाजपा की है। दिल्ली के लोगों ने भाजपा को वोट दिया। दिल्ली में 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में 7 में से सातों लोकसभा सीटें देकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाई। अमित शाह को गृहमंत्री और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया।

क्या यह दिन देखने के लिए बनाया कि कानून व्यवस्था इस प्रकार की हो जाएगी। दिल्ली में आए दिन हत्याएं होंगी? क्या किसी भी धर्म का व्यक्ति सुरक्षित नहीं है? न हिंदू सुरक्षित है, न मुसलमान, सिख, ईसाई सुरक्षित है।

भारतीय जनता पार्टी अपने आप को हिंदुओं की पार्टी कहती है। भाजपा के लोग कहते हैं कि वे हिंदुओं के वोट से चुनाव जीते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि आपके राज में हिंदू सुरक्षित ही नहीं? दिल्ली पुलिस के अधीन वाली कानून व्यवस्था में इस शहर में अगर इस प्रकार से हत्याएं होंगी, तो लोग आपसे सवाल भी पूछेंगे। जय श्रीराम का नारा अगर भारत देश के दिल्ली में बुलंद नहीं होगा, तो कहां बुलंद होगा?

राघव चड्ढा ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कुछ सवाल पूछा। उन्होंने कहा, दिल्ली की कानून व्यवस्था संवैधानिक तौर पर सीधे गृह मंत्रालय यानी केंद्रीय गृहमंत्री के अधीन आती है।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

ADVERTISEMENT

कानून व्यवस्था दिल्ली के मुख्यमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल या किसी अन्य व्यक्ति के अधीन नहीं आती है। मैं आम आदमी पार्टी की ओर से आज 6 सवाल भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय गृहमंत्री से पूछना चाहता हूं। पहला सवाल, अभी तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रिंकू शर्मा के परिजनों से मिलने क्यों नहीं गए हैं?

अभी तक उन्होंने ट्वीट क्यों नहीं किया है? क्या अभी तक उन्होंने इस घटना का संज्ञान नहीं लिया है? दूसरा सवाल, कानून व्यवस्था सीधे केंद्रीय गृहमंत्री के अधीन आती है। पूरी दिल्ली के अंदर सभी की सुरक्षा हो,

कानून व्यवस्था की स्थिति दुरुस्त रहे और अपराध न हों, यह सारी चीजें केंद्रीय गृहमंत्री के अधीन आती हैं। दिल्ली पुलिस के अधीन आती हैं। क्या यह शोभा देता है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली छोड़कर बंगाल में चुनाव प्रचार करें और दिल्ली में इस तरह की घटनाएं घट जाएं।

चड्ढा ने तीसरा सवाल करते हुए कहा, दिल्ली में जैसा परिवार वाले कह रहे हैं कि जय श्रीराम बोलने पर हत्या हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पूछना चाहूंगा कि क्या दिल्ली की जनता ने 2014 और 2019 में लोकसभा की सातों सीटें इसलिए भाजपा को दीं थी? क्या इसके लिए दिल्ली की जनता ने आप को वोट दिया था? चौथा सवाल, दिल्ली के पुलिस आयुक्त कहां है।

तक दिल्ली के पुलिस आयुक्त रिंकू शर्मा के परिवार वालों से मिलने क्यों नहीं गए हैं? सरकार की 2 लेयर होती हैं। पहली राजनैतिक और दूसरी प्रशासनिक। राजनैतिक जिम्मेदारी देश केंद्रीय गृहमंत्री की है और प्रशासनिक जिम्मेदारी दिल्ली के पुलिस आयुक्त की है। उनके परिवार वालों से मिलने के दोनों में से अभी तक कोई भी नहीं गया है।

मैं पुलिस आयुक्त से पूछना चाहूंगा कि कि आप भी अभी तक उनके परिवार वालों से मिलने क्यों नहीं गए? पांचवा सवाल? भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की केंद्र सरकार रिंकू शर्मा के परिवार वालों के लिए एक करोड रुपए की सहायता राशि की घोषणा कब करेगी?

आम आदमी पार्टी की मांग करती है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार 1 करोड़ रुपए की राशि उनके परिवार वालों को देने का काम करे।

राघव चड्ढा ने कहा कि यह दुख तो कोई कम नहीं कर सकता, लेकिन सहायता राशि देकर थोड़ी आर्थिक मदद परिवार वालों की जरूर की जा सकती है। छठवां सवाल, भारतीय जनता पार्टी बंगाल में आरोप लगाती है कि तथाकथित तौर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं। उनके ऊपर हमले हो रहे हैं।

बीजेपी बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के ऊपर तो भाजपा बोल रही है। गृहमंत्री स्वयं वहां जाकर इसकी बात कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों की बंगाल में हत्याएं हो रही हैं। वहां पर जय श्रीराम का जो नारा लगाते हैं,

उनकी हत्या हो रही है। लेकिन दिल्ली में जब रिंकू शर्मा जी की हत्या होती है तो न भाजपा कुछ बोलती है और न केंद्रीय गृहमंत्री कुछ बोलते हैं।

बंगाल में तो बोलते हैं, लेकिन दिल्ली में नहीं बोलते हैं। हम पूछना चाहते हैं कि दिल्ली और बंगाल को लेकर दोहरे मापदंड क्यों हैं। क्या दिल्ली में चुनाव नहीं हैं इसलिए नहीं बोल रहे हैं। यह सवाल आम आदमी पार्टी सीधे तौर पर भाजपा से पूछना चाहती है।

Previous Post

सीएम केजरीवाल ने पिछले 6 सालों में जो काम किए हैं, उन कामों का सभी लोग जनता के बीच प्रसार-प्रचार करेंगे : दुर्गेश पाठक

Next Post

उत्तराखंड आपदा : 15 शव और मिले, अबतक 53 लोगों की मौत

Next Post
उत्तराखंड आपदा : 15 शव और मिले, अबतक 53 लोगों की मौत

उत्तराखंड आपदा : 15 शव और मिले, अबतक 53 लोगों की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist