रविवार, मार्च 8, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

यूपी में भाजपा की अंधेर नगरी के चार साल चौपट राज के रहे हैं : अखिलेश यादव

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
मार्च 18, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
नहीं लगवाऊंगा कोविड-19 वैक्सीन, BJP पर भरोसा नहीं : अखिलेश यादव
0
SHARES
28
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ (यूपी) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की अंधेर नगरी के चार साल चौपट राज के रहे हैं। सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है और जनता का हर वर्ग बुरी तरह त्रस्त रहा है।

थानों, तहसीलों में बिना रिश्वत दिए काम न होने की शिकायतें तो भाजपा कार्यसमिति की बैठकों में ही सुनाई दी। किसान आंदोलित हैं, नौजवान बेरोजगारी का दर्द झेल रहे हैं। अपराधी बेखौफ है। अवैध खनन, जहरीली शराब पर कोई रोक नहीं। मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। चार साल जैसा अंधेर कभी किसी ने न देखा न सुना होगा।

भाजपा की 4 साल की उपलब्धियों में यह भी है। भाजपा के वैचारिक प्रदूषण से उत्तर प्रदेश में सद्भाव बिगड़ा है। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 22 भारत में है जिसमें 11 शहर उत्तर प्रदेश के हैं। लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर इनमें सबसे ज्यादा विश्वस्तर पर प्रदूषित शहर है।

ये भी पढ़ें : क्या पत्रकार ही पत्रकार के दुश्मन बन गए?

समाजवादी पार्टी की सरकार के समय गोमती रिवरफ्रंट, जनेश्वर मिश्र पार्क, लॉयन सफारी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मेट्रो, साइकिल ट्रैक आदि पर्यावरणीय काम भाजपा ने न रोके होते तो आज भाजपा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनामी न उठानी पड़ती। प्रदूषित शहर भाजपा ने संसदीय गरिमा, राजनैतिक शिष्टाचार और शालीनता की सभी हदें तोड़ दी हैं। अमर्यादित भाषा, अश्लील व्यवहार और संवेदनहीनता के साथ भाजपा सरकार ने राजनीति की शुचिता को भी लांछित किया है।

अर्थव्यवस्था की रीढ़ प्रदेश का किसान चौतरफा मार झेल रहा है। उसको धान और गेंहूं का एमएसपी मूल्य मिला ही नहीं, कर्ज माफी के दावे झूठे साबित हुए। आय दुगनी करने के वादे की याद अब वादा करने वालों को भी नहीं आती है।

लागत का ड्योढ़ा दाम किसान को क्या मिलेगा जब गन्ना किसानों को बकाया 10 हजार करोड़ ही नहीं मिला? किसान एमएसपी की अनिवार्यता और तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर लगभग चार माह से आंदोलित है। भाजपा सरकार गूंगी-बहरी बनी हुई है। बदहाल किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

भाजपा राज में शराब के अवैध धंधे को खूब विस्तार मिला है। प्रयागराज, उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़, मथुरा तथा कई अन्य जनपदों में गत 4 वर्षों में जहरीली शराब पीकर सैकड़ों लोगों की मौतें हो गईं।

अवैध खनन माफियाओं ने अपने धंधे के बीच में आए सिपाहियों और अफसरों तक पर गाडि़यां चढ़ाकर जानें ले ली।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे और ऊर्जा के क्षेत्र में भाजपा सरकार की 4 साल में एक भी उपलब्धि नहीं रही सिवा उद्घाटन का उद्घाटन और शिलान्यास का शिलान्यास करने, अथवा एमओयू का एमओयू करने के।

समाजवादी पार्टी के काम को अपना बताने में भाजपा को कभी संकोच नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना तथा समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की जमीन खरीद एवं निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई थी। वह अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ।

मेडिकल कालेज और एम्स बनाने के दावे जमीन पर नहीं उतरे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदहाली का आलम यह है कि अस्पतालों में डाक्टरों, दवाओं का अकाल पड़ा है।

गरीब मरीज की सुनवाई नहीं। समाजवादी पार्टी की सरकार में गम्भीर रोगों-किडनी, लीवर, हार्ट, कैंसर के मुफ्त इलाज की व्यवस्था थी। मरीजों के लिए 108 एम्बूलेंस सेवा, प्रसूताओं के लिए 102 सेवा शुरू की थी।

प्रदेश में भाजपा राज में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ। समाजवादी पार्टी के समय विद्युत केन्द्र बने, पारेषण, वितरण व्यवस्था सुधरी, सोलरप्लांट स्थापित हुए। भाजपा ने तो स्मार्ट मीटर खरीद में ही घोटाला कर दिया।

ये भी पढ़ें : लेख : कहीं ऐसा तो नहीं कि बैंकों के बेचने का समर्थन बैंकों के भीतर भी खूब है? बेचने वाला ही उनका नेता है? : रवीश कुमार

कानून व्यवस्था के हालात तो प्रदेश में दयनीय से भी दयनीय हैं। महिलाओं और बच्चियों की इज्जत रोज ही लुटती है। महिलाओं के प्रति हिंसा में उत्तर प्रदेश नम्बर एक पर हैं। वर्ष 2019 में लखनऊ में 3390 मामले दर्ज हुए बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले बताते है कि भाजपा का ऐंटी रोमियों स्क्वाड, मिशन शक्ति, पिंक बूथ जैसे अभियान पूरी तरह विफल है।

भाजपा सरकार फर्जी एनकाउण्टर और हिरासत में मौतों को लेकर बदनाम है समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में यूपी डायल 100 अपराध नियंत्रण के लिए और 1090 महिला सम्बंधी अपराधों पर रोक के लिए प्रभावी तंत्र थे। आज हत्या लूट, अपहरण की तमाम घटनाएं सŸाा संरक्षित अपराधियों द्वारा की जा रही हैं।

ADVERTISEMENT

भाजपा सरकार शुरू से बदले की भावना से काम कर रही है। जौहर विश्वविद्यालय जैसे उच्चस्तरीय शिक्षा संस्थान को उजाड़ने के साथ उसने संस्थापक सांसद मोहम्मद आजम खां पर भी तमाम मुकदमे लगा दिए हैं।

उनकी विधायक पत्नी तंजीन फातिमा और पुत्र अब्दुल्ला आजम को भी जेल में रखा गया। कोरोना संकट काल में जनता की मदद को आगे आए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर दस हजार से ज्यादा फर्जी मुकदमें लगा दिए गए हैं।

भाजपा ने अपने 4 सालों की सरकार में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। नेताओं पर झूठे केस, जांच एजेंसियों के छापे के साथ शारीरिक हमले भाजपा की हिंसक राजनीतिक सोंच के दुष्परिणाम है।

लॉकडाउन में राज्य में करोड़ों बेरोजगार हो गए, पलायन में श्रमिकों की जानें चली गई, गर्भवतियों के रास्ते में प्रसव हो गए, आपदाग्रस्तों को मदद न मिली।

नौजवान को सरकारी विज्ञापनों और होर्डिंगो में ही रोजगार मिला है वर्ना तो भाजपा को वोट देने के बदले युवाओं को सिर्फ लाठियां मिली हैं। आंकड़ों में प्रदेश में बेकारी दर 2018 में 5.92 प्रतिशत थी जो 2019 में 9.9 प्रतिशत हो गई।

भाजपा सरकार समझती हैं कि वह अपने कुप्रचार से जनता को धोखा दे सकती है। वर्ष 2020-21 में सरकार ने अपना बेसुरा राग और विकृति के विज्ञापनों पर सैकड़ों करोड़ रूपये का सरकारी अपव्यय कर दिया। विकास के विज्ञापनी दावे टीवी स्क्रीन पर कोई प्रभाव नहीं कर पा रहे हैं।

जनता जान गई है कि भाजपा के पास जनहित की न कोई योजना है और नहीं जनता के प्रति कोई संवेदना है। लोग अब उसकी झूठ और नफरत की राजनीति से भी ऊब गए है। चार साल में समाज के सभी वर्गों के लोगों को सिर्फ प्रताड़ना, धोखा और परेशानी ही मिली है।

प्रदेश को बदनाम करने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। जनता बेसब्री से सन् 2022 का इंतजार कर रही है कि कब ईवीएम पर वह साइकिल निशान पर बटन दबाकर अपने असंतोष-आक्रोश को साकार करेगी।

Previous Post

जो दुनिया की सबसे प्रदूषित शहर होती थी, आज 10वें नंबर पर है, इसके लिए दिल्ली वालों को बधाई : सौरभ भारद्वाज

Next Post

इस बिल के मुताबिक सरकार का मतलब एलजी होंगे, चुनी हुई सरकार का मतलब कोई नहीं होगा : संजय सिंह

Next Post
इस बिल के मुताबिक सरकार का मतलब एलजी होंगे, चुनी हुई सरकार का मतलब कोई नहीं होगा : संजय सिंह

इस बिल के मुताबिक सरकार का मतलब एलजी होंगे, चुनी हुई सरकार का मतलब कोई नहीं होगा : संजय सिंह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist