हैदराबाद: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी का हैदराबाद में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जयपाल रेड्डी पिछले कई दिनों से खराब स्वास्थ्य की समस्या से गुजर रहे थे। शनिवार की रात उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एआईजी (AIG) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जयपाल रेड्डी 77 साल के थे।
जयपाल रेड्डी यूपीए सरकार के दौरान केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके हैं। जयपाल रेड्डी का जन्म 16 जनवरी 1942 को हैदराबाद के मदगुल में हुआ था। हालांकि, अब यह तेलंगाना राज्य के अंतर्गत आता है। उन्होंने 7 मई 1960 को लक्ष्मी से शादी रचाई थी. उनके दो बेटे और एक बेटी है।
मनमोहन सरकार के अलावा जयपाल रेड्डी 1998 में इंद्र कुमार गुजरात की सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री थे। 2009 में वह चेवेल्ला लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। जयपाल रेड्डी का जन्म 16 जनवरी 1942 में हैदराबाद के मदगुल में हुआ था। उन्होंने 7 मई 1960 में लक्ष्मी से विवाह किया था उनके दो बेटे और एक बेटी है। जयपाल रेड्डी 1969 से 1984 के बीच आंध्र प्रदेश के कलवाकुर्ती से चार बार विधायक रह चुके थे।
जब इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लागू की थी तो जयपाल रेड्डी ने 1977 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर जनता पार्टी का रुख कर लिया था। उन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा था।
जयपाल रेड्डी ने 1980 में इसी संसदीय क्षेत्र से इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार मिली थी। 1980 के आम चुनावों में यहां से इंदिरा गांधी सांसद रह चुकी हैं। जब 1984 में उनकी हत्या हुई तो वह यहीं से सांसद थीं।