नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह कल कोरोना पाजिटिव पाये जाने के बाद आज सुबह चंडीगढ़ लाया गया जहां उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें : लेख : गुजरात में अस्पतालों के बाहर गुजरात मॉडल खोज रहे हैं गुजरात के लोग, मिल नहीं रहा : रवीश कुमार
उनके पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि सिंह कोरोना पाजिटिव होने के बाद उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत को देखते हुये उन्हें प्राइवेट वाहन से मैक्स अस्पताल ले जाया गया। आईजीएमसी के डाक्टरों की टीम ने कल शाम उनकी जांच की।
ये भी पढ़ें : क्या पत्रकार ही पत्रकार के दुश्मन बन गए?
सिंह सोलन जिले की अर्की विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। गुर्दे की बीमारी से पीड़ित होने के कारण उन्हें नियमित तौर पर डायलेससिस कराना पड़ता है। उन्होंने हाल में कोविड वेक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य कारणों से अब वह सक्रिय राजनीति में नहीं हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि उनका बेटा विक्रमादित्य भी कोरोना पाजिटिव है।