महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार रात एक बस में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में 1 बच्चा शामिल हैं।
पुणे की ओर जा रही इस बस में यह हादसा नासिक-औरंगाबाद रोड पर हुआ है। हादसे की पुष्टि नासिक पुलिस ने की है। नासिक पुलिस ने बताया कि शव और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही सरकार ने 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी दी कि इसे लेकर जिलाधिकारी से बात की गई है। खबर है कि चलती बस में आग लग गई थी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस पलट गई थी, जिसके बाद आग लग गई।
मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के कारण नासिक – औरंगाबाद हाईवे पर यातायात कुछ देर बंद रहा। हादसे कैसे हुआ, इसकी पूरी जानकारी नहीं है। नासिक पुलिस ने कई यात्रियों के मरने की पुष्टि की है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
बस एक निजी ट्रैवल्स की थी। बस में सवार यात्रियों की सही-सही संख्या पता नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि कुल 40 यात्री सवाल थे। 32 अन्य घायल हैं। बस में आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।