नई दिल्ली : रियलिटी शो ‘दिल है हिंदुस्तानी’ के पहले रनर अप युफोनी ऑफिशियल ने नए गाने के साथ पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की चैंपियन मुंबई इंडियंस का धमाकेदार स्वागत किया है।
ये भी पढ़ें : आईपीएल: मुंबई की कोलकाता पर रोमांचक जीत, चाहर चमके
युफोनी ऑफिशियल, युवा प्रतिभाशाली, संगीतकारों और कलाकारों का एक प्रसिद्ध बैंड अपनी पसंदीदा टीम मुंबई इंडियंस के लिए एक गाने के साथ आए है। बैंड बाजा प्रतियोगिता के विजेता रह चुके युफोनी ऑफिशियल ने एक संगीत रियलिटी टीवी शो में भाग लिया, जिसे ‘दिल है हिंदुस्तानी’ कहा जाता है।
बैंड ने प्रथम उप विजेता ट्रॉफी जीती और इस शो को फिल्म निर्देशक करण जौहर, शेखर रवजियानी, शाल्मली खोलगड़े और बादशाह ने जज किया था। युफोनी ऑफिशियल अपने अद्भुत और भावपूर्ण संगीत के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
ये भी पढ़ें : लेख : धर्म की राजनीति का ध्वजारोहण देखती जनता, अस्पतालों के बाहर लाश में बदल रही है : रवीश कुमार
युफोनी ऑफिशियल का गठन 2015 में हुआ था और तब से यह बहुत अच्छा कर रहे हैं। इस बैंड का गठन तब हुआ जब बैंड के सभी सदस्यों ने एक ही कॉलेज में एक साथ प्रदर्शन करना शुरू किया,
वे एक समूह के रूप में विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में भाग लिया था और फिर उन्होंने बैंड के रूप में काम करने के बारे में सोचा और फिर इस तरह से अपनी मूल रचनाओं पर प्रयोग करना शुरू कर दिया।