2024 लोकसभा चुनाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का बुधवार को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने ऐलान कर दिया। 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में, राज्य में 58,000 से अधिक मतदान केंद्र होंगे। इनमें 28,866 शहरी मतदान केंद्र होंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि 1,300 से अधिक मतदान केंद्रों को विशेष रूप से महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा। 224 ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जिनमें यूथ कर्मचारी तैनात रहेंगे। 100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात रहेंगे।
2018 विधानसभा चुनाव में 78 सीट जीतने वाली कांग्रेस ने बाद में हुए उप-चुनावों में दो और सीटें जीती थीं। कांग्रेस के साथ 37 सीटों के साथ जनता दल (सेक्युलर) ने भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए सरकार बनाने का गठबंधन किया। हालांकि जून 2020 में विधानसभा में विश्वास मत हारने के बाद गठबंधन सरकार गिर गई।
बता दें कि कर्नाटक में पिछले 5 साल सियासी तौर पर काफी उथल पुथल रही। 5 साल में तीन बार राज्य में सीएम बदले सबसे पहले कुमार स्वामी ने 23 मई 2018 को सीएम पद की शपथ ली। वे 23 जुलाई 2019 तक सीएम रहे। इसके बाद येदियुरप्पा 26 जुलाई 2019 से 28 जुलाई 2021 तक सीएम रहे। येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद 28 जुलाई 2021 को बसवराज मुख्यमंत्री बने। वे राज्य के मौजूद सीएम हैं।