दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप आने के बाद लोग घर और दफ्तरों से बाहर की तरफ भागने लगे। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर में भूकंप के झटके लगे थे। इसी के साथ उत्तराखंड में आज दो बार धरती हिली। एक हफ्ते पहले भी दिल्ली में भूकंप आया था।
इससे पहले 9 नवंबर को भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए थे। रात 1:57 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई थी। इसका केंद्र नेपाल में था और यह चीन में भी महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी की गहराई में था। इसके चलते 6 लोगों की मौत हो गई थी।
इससे पहले शाम चार बजकर 25 मिनट पर उत्तराखंड में भी भूकंप आया था। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश भूकंप का केंद्र रहा। रिक्टर पैमाने में 3.4 तीव्रता दर्ज की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी और उसके आसपास के गाजियाबाद, नोएडा जैसे इलाकों में तकरीबन 54 सेकंड तक झटकों को लोगों ने महसूस किया। भूकंप के फौरन बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।
क्यों आता है भूकंप?
भूकंप आने की कई वजह हो सकती हैं लेकिन आज के समय में भूकंप आने का बड़ा कारण इंसानी करतूत है। पहाड़ों को काटा जा रहा है, धरती की गहराई से खुदाई करके तेल निकाला जाता है, पेड़ों की संख्या कम होती जा रही है और उनकी जगह ऊंची इमारतें तैयार हो रही हैं। इन सब से प्रकृति का संतुलन बिगड़ता है, जो समय-समय पर भूकंप की वजह बनता है।