इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को तेज भूकंप के झटके आए हैं। भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है, इस भूकंप में 56 लोग मारे गए हैं जबकि 300 से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मौसम और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानजुर में था। इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर नीचे था।
इससे पहले शुक्रवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तिव्रता 6.6 थी। जानकारी के मुताबिक भूकंप शाम 7 बजकर 7 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर आया। इसकी गहराई 20 किमी जमीन के अंदर थी।
राष्ट्रीय आपदा मिटिगेशन एजेंसी के प्रमुख सुहरयांतो ने बताया कि कई लोग ढह रही इमारतों के चपेट में आ गए, जिसके चलते वे घायल हो गए। सियांजुर के आसपास कई जगह पर भूस्खलन की भी खबर है। एजेंसी ने कहा कि एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल, एक अस्पताल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं सहित दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।
जानकारी के मुताबिक, जकार्ता में भूकंप के बाद लोग घबरा गए। अपने दफ्तरों में बैठकर काम कर रहे लोग भी बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों की वजह से बिल्डिंग हिलते हुई दिखाई दी। इससे अफरा-तफरी मच गई।