नई दिल्ली : बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र कोरोना वायरस की खबर सुनकर उदास हो जाते हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण से पूरी दुनिया परेशान हैं। धर्मेंद्र अक्सर फार्महाउस जाते रहते हैं, जहां वह सब्जियां उगाते हैं और बढ़िया लाइफ जीते हैं।
ये भी पढ़ें : लेख : धर्म की राजनीति का ध्वजारोहण देखती जनता, अस्पतालों के बाहर लाश में बदल रही है : रवीश कुमार
वह अक्सर अपने वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। इनमें कभी जानवर दिखते हैं तो कभी साथ काम करने वाले भी नजर आते हैं। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि कोरोना के बीच बढ़ती उदासी को वह कैसे दूर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : आईपीएल: मुंबई की कोलकाता पर रोमांचक जीत, चाहर चमके
धर्मेंद्र ने वीडियो के साथ लिखा है, “बढ़ते कोरोना वायरस की खबर सुनकर मन उदास हो जाता है… तो यहां चला आता हूं। प्लीज प्लीज टेक केयर।” वीडियो में वह गाय और उसकी बछड़ी को प्यार और किस करते दिख रहे हैं। धर्मेंद्र ने बताया कि यह उनकी फैमिली है, यहां आकर उनको बहुत खुशी मिलती है।