रविवार, जून 15, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

विचारों की भिन्नता लेकिन व्यक्ति पर पूर्ण विश्वास गांधी की सबसे बड़ी विशेषता

Muslim Today by Muslim Today
जनवरी 29, 2022
in देश
0 0
0
नेताजी सुभाष का साम्प्रदायिक ताकतों से टकराव
0
SHARES
59
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

एक प्रसंग है 18 अगस्त 1945 को गांधीजी, अमेरिकी पत्रकार लुई फिशर के  साथ बैठे हुए थे। इतने में अचानक एक खबर आती है कि सुभाष बाबू का विमान क्रेश हो गया है। गांधीजी अचानक विचलित हो उठते  हैं और वे अपने सहयोगियों से बार बार इस खबर की पुष्टि के बारे में पूछते हैं मौलाना से पूछो खबर सही है या गलत, सरदार से फोन पर पूछो क्या खबर है। लुई फिशर से सब देखकर हैरान हो जाते हैं।

फिशर, गांधीजी से कहते हैं कि आप इतना विचलित क्यों हो रहे हैं  बापू? सुभाष बाबू आपकी धारा के आदमी नहीं हैं, वे  आपका विरोध करते हैं और जर्मनी के तानाशाह हिटलर से हाथ मिला चुके हैं।  आप क्यों इतना दुखी हो रहे हैं? गांधीजी ने फिशर को पलट कर जवाब दिया कि मि. फिशर, सुभाष बाबू जैसा कोई दूसरा देशभक्त मुझे लाक़र दिखाओ।

यह प्रसंग इस बात को समझने के लिए पर्याप्त है  कि  विचारों की भिन्नता लेकिन व्यक्ति पर पूर्ण विश्वास। हम लोग एक दूसरे से असहमत हो सकते हैं।लेकिन यदि एक दूसरे पर शंका करेंगे तो सामाजिक जीवन नहीं चला सकते। समाज को चलाने के लिए विश्वास की जरूरत होती है। इसीलिए गांधीजी जैसा अहिंसा का पुजारी  अपने से असहमत सुभाष बोस की मृत्यु से इतना विचलित हो उठता है। क्योंकि गांधीजी को यह विश्वास था कि सुभाष बाबू  मुझसे असहमत होकर कुछ अलग कर रहे हैं लेकिन देश के लिए कर रहे हैं।

गांधीजी ने सुभाष बाबू के बारे में कहा कि तुम  चाहे कितनी भी क्रांतिकारी कल्पनाएं कल लो जब तक साध्य और साधन में एकरूपता नहीं होगी कल्पनाएं साकार नहीं होगीं। सुभाष बाबू का साध्य तो बहुत ऊंचा है पर जिन साधनों ( हिटलर व तोजो) का वे सहारा ले रहे हैं उनसे आजादी का आंदोलन भिन्न दिशा में जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि सुभाष बाबू हिटलर व तोजो का साथ लेकर सफल होकर  भारत लौटते हैं तो सबसे पहले उनकी अगवानी मैं स्वयं करूँगा।

गांधीजी अपने मूल्यों के साथ अडिग रहे उन्होंने क्रांतिकारियों को अमान्य नहीं किया । हकीकत ये है कि वे पूरे जीवन भर क्रांतिकारियों से गुथे रहे। उनसे संवाद करते रहे। उनके साधन और साध्यों पर प्रश्न करते रहे और उनके प्रश्नों के जवाब देते रहे।  क्रांतिकारी पृथ्वीसिंह आज़ाद गदर पार्टी के संस्थापक सदस्यों में एक थे। उनके साहस और वीरता के किस्से देश भर में मशहूर थे।  हिंसा और क्रांतिकारी साधनों में पूरे यकीन रखने के बावजूद पृथ्वीसिंह, गांधीजी को पितातुल्य मानते थे। एक बार उन्हें खबर मिली कि दो आदमी गांधीजी की हत्या करने के लिए भेजे गए हैं, तो वो गांधीजी की प्रार्थना सभा में आकर  बोले कि उनके रहते कोई गांधीजी का बाल भी बांका नहीं कर सकता। लेकिन गांधीजी ने प्रार्थना सभा में  पृथ्वी सिंह से पलटकर सवाल किया कि अगर मेरे रहते तुम्हारा कोई बाल बांका हो गया तो मैं दुनिया को क्या मुंह दिखाऊंगा? यह  सुनकर पृथ्वीसिंह सहित सभी निरुत्तर हो गए।

ADVERTISEMENT

सोशल मीडिया पर एक अफवाह लगातार चलती रहती है है  कि जब 1937 में सुभाष चन्द्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष बने, उस समय गांधीजी  के विरोध के कारण उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। यह बात पूरी तरह गलत है क्योंकि गांधी ने यह जरूर कहा था कि सुभाषबाबू  से उनका रास्ता अलग है। सुभाष बाबू की पद्धति से गांधीजी सहमत नहीं थे, लेकिन दोनों एक दूसरे का महत्व जानते थे। कांग्रेस के उस समय के शीर्ष नेताओं में अक्सर मतभेद  रहते थे। वह भारतीय नेताओं के बड़प्पन का दौर था जिसमें बड़े नेताओं में मतभेद होना एक सामान्य बात थी। जब सुभाष बाबू कांग्रेस के अध्यक्ष  का चुनाव पट्टाभिसीतारमैया को हराकर  जीते तो  गांधीजी ने उनसे कहा कि आप  स्वयं अपनी कार्यसमिति अपने अनुसार बनाएं और मैं आपके बीच में कोई बाधा नहीं बनूंगा, क्योंकि आपने ये चुनाव जीता है। जो लोग इस दौर को ठीक से पढ़ते नहीं हैं  वे इस तरह की अफवाहें फैलाते हैं क्योंकि उन्हें गांधीजी का कद छोटा करना है। लेकिन वे  ऐसा कर दरअसल सुभाष बाबू का कद भी छोटा कर देते हैं।

सुभाष बाबू , गांधीजी की भारतीय राजनीति में सकारात्मक भूमिकाओं को भली भांति पहचानते थे उनके काम करने के तरीके अलग थे।  लेकिन वो यह कभी सपने में भी नहीं सोच सकते थे कि कोई गांधी हत्या की बात तक अपनी जुबान पर लाये।

सुभाष बाबू ने  2  अक्टूबर, 1943 को बैंकाक रेडियो से प्रसारित अपने संदेश में गांधीजी को  राष्ट्रपिता कहते हुए कहा  ‘मन की शून्यता के ऐसे ही क्षणों में महात्मा गांधी का उदय हुआ। वे अपने साथ असहयोग, सत्याग्रह का एक अभिनव प्रयोग लेकर आये। ऐसा लगा मानो उन्हें विधाता ने ही स्वतंत्रता का मार्ग दिखाने के लिए भेजा था। क्षण भर में, स्वतः ही सारा देश उनके पीछे चल पड़ा।  हर भारतीय का चेहरा आत्मविश्वास और आशा की चमक से दमक गया।  यदि 1920 में गांधीजी आगे नहीं आते तो शायद आज भी भारत वैसा ही असहाय बना रहता। भारत की स्वतंत्रता के लिए उनकी सेवाएं अनन्य और अतुल्य  हैं। कोई एक अकेला व्यक्ति उन परिस्थितियों में एक जीवन में उतना कुछ नहीं कर सकता था।’

6 जुलाई 1944 को अपने रेडियो संदेश में पर सुभाष बाबू ने  सभी की आंखे नम कर दीं। उन्होंने कहा कि  भारत की आजादी की आखिरी लड़ाई शुरू हो चुकी है। आजाद हिंद फौज हिंदुस्तान की धरती पर लड़ रही है। हम जब तक हम ब्रिटिश राज को देश से उखाड़ नहीं देते और  दिल्ली के वॉयसराय हाउस पर तिरंगा नहीं  फहरा देते, हम चैन से नहीं बैठेंगे। राष्ट्रपिता, हिंदुस्तान की आजादी की लड़ाई में हम आपका आशीर्वाद मांगते हैं। सुभाष बाबू ने बता दिया था कि गांधीजी ही सेनापति हैं , हम सब लोग उनके  सैनिक। जिनको गांधी और सुभाष में तुलना करनी होती है, उनको ये जरूर जानना चाहिए।

Previous Post

क्या धरती पर मौजूद हैं एलियंस?

Next Post

गांधी का ख़ौफ़ है कि उन्हें ख़त्म करने की बार-बार कोशिशें होतीं हैं !

Next Post
नेताजी सुभाष और साम्प्रदायिक राजनीति

गांधी का ख़ौफ़ है कि उन्हें ख़त्म करने की बार-बार कोशिशें होतीं हैं !

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist