नई दिल्ली : दिल्ली में होली के दिन 29 मार्चअधिकतम तापमान 40,1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 76 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक है.
यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी, भारत मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 40,1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है.
ये भी पढ़ें : क्या पत्रकार ही पत्रकार के दुश्मन बन गए?
विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है और सामान्य से कम से कम 4,5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तब उसे ‘लू’ घोषित किया जाता है, सामान्य तापमान 6,5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाने पर प्रचंड लू की घोषणा की जाती है.
ये भी पढ़ें : लेख : आपदा, विपदा, विभाजन, अवसरों से गुज़रते हुए मुन्जाल परिवार ने बनाई हीरो साइकिल : रवीश कुमार
आईएमडी ने कहा कि नजफगढ़, नरेला, पीतमपुरा और पूसा में अधिकतम तापमान 41,8 डिग्री सेल्सियस, 41,7 डिग्री सेल्सियस, 41,6 डिग्री सेल्सियस और 41,5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 20,6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.