जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शेहला रशीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव की आपराधिक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। अलख की शिकायत में कथित तौर पर भारतीय सेना और भारत सरकार के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने के आरोप में शेहला की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
दिल्ली पुलिस ने आज सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव की आपराधिक शिकायत पर इस एफआईआर को दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में शेहला रशीद पर भारतीय सेना के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।
दरअसल जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के कुछ दिन बाद जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद ने कश्मीर के मौजूदा हालातों पर आर्मी को लेकर विवादित और फर्जी ट्वीट किया था। शेहला के दावों को खारिज करते हुए आर्मी ने इसे बेबुनियाद करार दिया था। सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने उनके खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की कराई थी।
शेहला पहले भी कई बार फर्जी और विवादित ट्वीट कर चुकी हैं। पुलवामा आतंकी हमले के बाद उन्होंने जो ट्वीट किए थे उनके खिलाफ भी देहरादून में केस दर्ज किया गया था। यही नहीं शेहला ने 2018 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ भी फर्जी ट्वीट किया था हालांकि बाद में उन्होंने पलटी मारते हुए इसे मजाकिया बताया था।