रविवार, मार्च 8, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

पूरे देश और दुनिया में दिल्ली ही एकमात्र राज्य है, जहां जनता का बिजली बिल जीरो आता है : CM केजरीवाल

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
फ़रवरी 24, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
arvind kejriwal

arvind kejriwal

0
SHARES
47
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शालीमार बाग और बवाना में रोड शो कर जनता से ‘आप’ प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताने की अपील की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने स्कूल, अस्पताल, पानी और बिजली ठीक किया और अब एमसीडी को ठीक करना है।

भाजपा ने एमसीडी का बेड़ा गर्क कर रखा है। उन्होंने कहा कि बवाना में गंदगी से लोग जूझ रहे हैं। ‘आप’ की सरकार यहां 100 करोड़ रुपए की लागत से सीवर लाइन डलवाएगी। सीएम ने कहा कि पूरे देश और दुनिया में दिल्ली ही एकमात्र राज्य है, जहां ‘आप’ के राज में जनता के बिजली का बिल जीरो आता है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वार्ड रोहिणी सी 32एन से ‘आप’ प्रत्याशी श्रीराम चंद्र के समर्थन में बवाना में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पूरी दुनिया में एक चमत्कार है कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली आ रही है और फ्री में बिजली आ रही है। पूरे देश में किसी भी राज्य में बिजली का बिल जीरो नहीं आता है।

मुझे याद है कि जब मैं पिछली बार के चुनाव से पहले यहां आया था। उस समय जबरदस्त बारिश हो रही थी। सारी सड़क टूटी पड़ी थी। मैंने आप लोगों से वादा था कि आप लोग आम आदमी पार्टी को जीता दो और मैं आपकी सड़क 6 महीने में बनवा दूंगा। हमने अपने वादे को पूरा किया और आपकी सड़क बनवा दी।

ये भी पढ़ें : टूलकिट मामला : पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को मिली ज़मानत

रविवार को एमसीडी के 5 वार्डों का उपचुनाव है। मैं यहां जब आया तो मुझे कुछ लोगों ने बताया कि यहां पर गंदगी की बहुत बड़ी समस्या है। यहां पर सीवर लाइन पड़नी चाहिए। मैं आज यहां से वादा करके जा रहा हूं कि हम आपके यहां सीवर लाइन डलवा देंगे। मैंने पता कराया है कि सीवर लाइन डलवाने में करीब 100 करोड रुपए लगेंगे। मैंने आपके सीवर लाइन के लिए 100 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिया।

हम आपकी सीवर लाइन डलवाएंगे। लेकिन एक बात आप लोग ध्यान रखना, अगर आपने दूसरी पार्टी वालों को वोट दे दिया, तो वे काम नहीं कर सकते हैं। आप सभी लोग रोज देखते हैं कि बीजेपी वाले मेरे साथ कितना लड़ते हैं? हमें एक भी काम नहीं करने देते हैं। आप सभी लोगों से निवेदन है कि आम आदमी पार्टी को वोट दे देना।

पिछली बार जितने वादे किए थे, हमने वे सारे वादे पूरे किए। आज भी मैं वादा करके जा रहा हूं कि आपके यहां सीवर की लाइन डलवा दूंगा। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि आप सभी लोग वोट देने जरूर जाना और आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू पर ही वोट देना।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शालीमार बाग में रोड शो किया। रोड शो के दौरान वार्ड शालीमार बाग- नॉर्थ 62एन से ‘आप’ प्रत्याशी सुनीता मिश्रा, स्थानीय विधायक समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। केजरीवाल ने रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को सबोधित किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने मिलकर कोरोना को ठीक कर दिया। पिछले एक साल से हम सबको बहुत तकलीफ हो रही थी। उन्होंने कहा कि एमसीडी की 5 सीटों पर उपचुनाव हो रहे उपचुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा।

उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग वोट देने जरूर जाइए और इस बार सभी लोग मिलकर सिर्फ आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू का बटन दबाइए। वहां मौजूद लोगों ने भी आश्वास्त किया कि वे आम आदमी पार्टी के सभी पांचों प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने रोड शो में मौजूद स्थानीय जनता से पूछा कि बिजली के बिल किस-किस के जीरो आते हैं? इस पर जनता ने खुले मन से हाथ उठाते हुए कहा कि हम सभी के बिजली के बिल जीरो आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ अपने देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में दिल्ली ही एकमात्र राज्य हैं, जहां आम आदमी पार्टी की सरकार में लोगों के बिजली के बिल जीरो आते हैं।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में 24 घंटे बिजली भी आती है और बिजली के बिल भी जीरो आते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 6 साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में खूब काम किया है। हमने दिल्ली के स्कूलों को अच्छे कर दिए, अस्पतालों को अच्छे कर दिए, बिजली अच्छी कर दी, पानी भी ठीक कर रहे हैं और कई स्थानों पर पानी की समस्या ठीक कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अब एमसीडी को ठीक करना है। एमसीडी में बैठी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एमसीडी का बेड़ा गर्क कर रखा है। आप सभी लोग अपना बहुमुल्य वोट देकर एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी को जीताएं। हमें अब एमसीडी को भी ठीक करना है।

उन्होंने सभी से अवश्य वोट देने जाने का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी झाड़ू का बटन दबाकर आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाइए।

अरविंद केजरीवाल के शालीमार बाग में संपन्न हुए रोड शो में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का उत्साह देखने योग्य था। कार्यकर्ता हाथों में ‘आप’ का चुनाव चिन्ह झाड़ू लिए और सिर पर ‘आप’ की टोपी लगाए पूरे जोश में दिखे।

कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हुए रोड शो में सीएम अरविंद केजरीवाल को अपने बीच पाकर स्थानीय जनता भी काफी उत्साहित थी। लोग अपने घर की छतों और बालकनी में खड़े होकर सीएम अरविंद केजरीवाल को हाथ हिलाकर अपना समर्थन दे रहे थे। सीएम अरविंद केजरीवाल के रोड शो में हजारों लोगों की भीड़ रही।

ढोल नगाड़ों के साथ ‘आप’ कार्यकर्ता देशभक्ति की संगीत पर जमकर झूमे और स्थानीय लोगों से ‘आप’ प्रत्याशी को वोट करने की अपील की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने शालीमार बाग के बाद बवाना में भी रोड शो किया।

ADVERTISEMENT

वहां पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। इस दौरान लोगों ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देते हुए भारी मतों से जीताने का भरोसा दिया।

उल्लेखनीय कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रोजाना पांचों वार्डों में पदयात्रा, बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन और डोर टू डोर अभियान कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय जनता के साथ संवाद किया जा रहा है।

स्थानीय जनता अरविंद केजरीवाल सरकार के साथ है और वार्ड शालीमार बाग नॉर्थ 62एन से प्रत्याशी सुनीता मिश्रा, 18 ब्लॉक कल्याणपुरी वार्ड से प्रत्याशी धीरेंद्र उर्फ बंटी गौतम, वार्ड सीलमपुर 41ई से प्रत्याशी मोहम्मद इशराक खान, वार्ड त्रिलोकपुरी ईस्ट 8 ई से प्रत्याशी विजय कुमार और वार्ड रोहिणी सी 32एन से प्रत्याशी श्रीराम चंद्र के प्रति जबरदस्त समर्थन जता रही है।

स्थानीय जनता से संवाद से यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए उल्लेखनीय विकास कार्यों से बहुत खुश है। जनता का कहना है कि दिल्ली सरकार की बदौलत बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में उन्हें काफी सहूलतें नसीब हुईं हैं। हमें खुशी है कि हमने दिल्ली में फिर से ‘आप’ सरकार को लाने का फैसला किया।

आम आदमी पार्टी एमसीडी में सरकार बना कर उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार को खात्म करना चाहती है। ‘आप’ का मानना है कि किसी भी राज्य या देश का विकास तभी संभव है, जब गरीबों और पिछड़े वर्ग के लोगों के जीवन में सुधार होगा और अन्नदाताओं को न्याय मिलेगा।

दिल्ली की जनता एमसीडी में बैठी भाजपा से त्रस्त हो चुकी है और अब एमसीडी में भी ‘आप’ सरकार को देखना चाहती है। जनता का मानना है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार है और अगर एमसीडी में पार्षद भी ‘आप’ के होंगे, तो दिल्ली में विकास की गति और तेज हो जाएगी।

Previous Post

जिला न्‍यायालयों की बदलेगी सूरत, 450 करोड़ खर्च कर नए भवन बनाएगी योगी सरकार

Next Post

भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था, संस्थानों का जितना नुकसान किया, उतना किसी ने नहीं किया : अखिलेश यादव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist