ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को रविवार को झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास गांधी चौक पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद मंत्री घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना उस वक्त हुई जब नब दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री नब दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मंत्री नब दास जब रास्ते में अपनी गाड़ी से बाहर निकले तभी ASI ने उन पर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस कर्मचारी ने उन पर फायरिंग क्यों की, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद बीजेडी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए, जिसके बाद मौके पर तनाव बढ़ गया है।
जब मंत्री तो फूलों का गुलदस्ता दिया जा रहा था, तभी पुलिसकर्मी ने उनके सीने पर दो राउंड फायरिंग कर दी। मंत्री नब दास को ASI ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी है। बताया जा रहा है कि मंत्री पर 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि ASI के साथ दो-तीन हमलावर थे। इस मामले में पुलिस अधिकारियों की आपातकाल बैठक बुलाई गई है।
घटनास्थल पर मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें पकड़ा और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद उन्हें एअरलिफ्ट कर भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी दास से मिलने अस्पताल पहुंचे। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने को कहा गया है। ओडिशा पुलिस के आईजी क्राइम को मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि ब्रजराजनगर के गांधी चौक की पुलिस चौकी में ASI की ड्यूटी थी। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से अचानक ही मंत्री नब दास पर फायर कर दिया।