नई दिल्ली : असम विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद असम के दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी ने एक रैली के दौरान सर्बानंद सोनोवाल सरकार पर साधा निशाना.
महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि असम में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर सबसे अधिक है, महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया, प्रियंका गांधी ने कहा कि आपके पास मतदान की शक्ति है आपको इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए.
ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम
प्रियंका गांधी ने कहा असम में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर सबसे ज्यादा है, महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया, आपके पास मतदान करने की शक्ति है, आपको इसका उपयोग जिम्मेदारी से करना चाहिए, यह चुनाव महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है.
प्रियंका गांधी का स्वागत वहां की महिलाओं ने पारंपरिक पोषाका में किया, इस दौरान प्रियंका गांधी भी उन महिलाओं के साथ कदमताल मिलाते हुए झूमते दिखाई दी, प्रियंका गांधी ने इस मौके का जमकर लुत्फ उठाया.
ये भी पढ़ें : बीजेपी द्वारा राम के नाम पर धन लूटने के अभियान से परेशान है लोग ?
प्रियंका गांधी ने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत गुवाहाटी के कामाख्या देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की, प्रिंयका सबसे पहले जलुकबारी इलाके में रुकी, जहां कांग्रेस समर्थकों ने उनका स्वागत किया.
इसके बाद वह नीलाचल हिल्स स्थित शक्ति पीठ के लिए रवाना हो गईं, प्रियंका यहां लाल पोशाक में नजर आईं, यह रंग शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है, प्रियंका गांधी ने कहा कि वह काफी समय से मंदिर आना चाहती थीं और ”उनकी यह इच्छा पूरी हो गई.