शुक्रवार, मार्च 6, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

कोरोना बचाव में प्रभावी सिद्ध होगा योग से निरोग कार्यक्रम : सीएम शिवराज

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
मई 21, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
कोरोना संकट चुनौती पूर्ण, समन्वय और पारम्परिक सहयोग किया जा सकता है सामना : सीएम शिवराज
0
SHARES
39
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। पॉजिटिविटी रेट 5.4 प्रतिशत हो गया है। मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है और स्वस्थ होकर घर जाने वाले व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

चौहान ‘योग से निरोग’ कार्यक्रम के अंतर्गत होम आइसोलेशन प्रतिभागियों एवं योग प्रशिक्षकों से निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रकरण न्यूनतम होने के बाद भी प्रदेश में ‘योग से निरोग’ कार्यक्रम जारी रहेगा, क्योंकि हमें प्रदेशवासियों को कोरोना की तीसरी वेव के लिए तैयार करना है।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में उठी काली आँधी के ख़तरे!

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और व्यक्ति को स्वस्थ, सकारात्मक एवं ऊर्जावान बनाए रखने में योग बहुत प्रभावी है। कार्यक्रम में गुरु देव श्री श्री रविशंकर तथा योग गुरू स्वामी रामदेव ने भी प्रतिभागियों को ऑनलाईन मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार, आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष भरत बैरागी, इण्डियन योग एसोसिएशन की चेयरपर्सन डॉ. पुष्पांजलि शर्मा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी तथा प्रमुख सचिव आयुष करलिन खोंगवार देशमुख भी ऑनलाइन सम्मिलित हुईं।

चौहान ने कहा है कि मैं स्वयं कोरोना से प्रभावित हो गया था। चूंकि मैं कई वर्षों से योग कर रहा हूँ। अत: कोरोना का कोई घातक प्रभाव मुझ पर नहीं हुआ। हमारे परिवार के सभी सदस्य प्रतिदिन ध्यान और प्रणायाम अभ्यास करते हैं। मेरा यह व्यक्तिगत अनुभव है कि योग आत्म-विश्वास, सकारात्मकता और ऊर्जा बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। कोरोना के बाद आ रही ब्लैक फंगस, वाइट फंगस जैसी जटिलताओं से बचने में आयुर्वेदिक परंपराएँ, योग का अनुसरण सहायक सिद्ध हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड के होम आइसोलेशन रोगियों को मार्गदर्शन देने के लिए श्री श्री रविशंकर गुरुदेव और योग गुरु रामदेव का आभार माना। चौहान ने होम आइसोलेशन रोगियों खण्डवा की श्रीमती खैरुनिशा परियानी, खण्डवा के ही सुरेन्द्र जैन, बालाघाट की जयश्री ठाकरे और ग्वालियर के योग प्रशिक्षक जयदयाल शर्मा और आराधना दुबे से बातचीत भी की।

श्री श्री रविशंकर ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने सत्ता में रहते हुए प्रदेश के जन-जन से मामा का जो संबंध जोड़ा है वह उनका जनता के प्रति प्रेम और संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण है। योग विद्या जैसी गतिविधियों का राज्य के समर्थन से अधिक प्रभावी तरीके से संचालन संभव है। इस दिशा में मध्यप्रदेश द्वारा की गई पहल सराहनीय और प्रदेशवासियों के लिए कल्याणकारी है।

ये भी पढ़ें : लेख : टीके की खोज करने वाले ‘हमारे वैज्ञानिक’ कौन हैं, टीके निर्यात हुआ या मदद के तौर पर गया : रवीश कुमार

उन्होंने कहा कि कोरोना के इस तांडव में आत्म-बल और मनोबल को बनाए रखना आवश्यक है। मजबूत मन कमजोर शरीर को आगे ले जा सकता है इसके लिए योग और प्रणायाम से प्रभावी कोई रास्ता नहीं है। हमारी भोजन शैली व भोजन प्रक्रिया में रोग प्रतिरोधक तत्व हैं अत: परंपरागत भोजन, आचार-विचार, योग पद्धति निरोगी रहने का प्रामाणिक मार्ग है। उन्होंने पूर्वाग्रह और अंधविश्वास से मुक्त रहते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ परंपरागत ज्ञान-विज्ञान को अपनाने की आवश्यकता बताई।

योग गुरु रामदेव ने कहा कि कोरोना वैश्विक आपदा है। ऐलोपैथिक दवाओं के अधिक उपयोग ने रोग प्रतिरोधक क्षमता को घटाया है। इसके परिणाम स्वरूप ब्लैक फंगस और वाइट फंगस जैसे जटिल रोग सामने आ रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए योग पर आधारित कार्यक्रम आरंभ करने की पहल को विश्व में एकमात्र ऐसी कोशिश बताते हुए योग गुरु रामदेव ने कहा कि कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के परिणाम स्वरूप लोगों का योग और आयुर्वेद में विश्वास बढ़ा है।

कोरोना की दवा यही है कि आप कितने सशक्त हैं आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कितनी है। इन दोनों में योग बहुत अधिक सहायक है। हमारे पूर्वजों के ज्ञान में यदि रोगों के समाधान हैं तो उनका उपयोग होना चाहिए। बिना धर्म, मजहब में बँटे हमें इस संचित ज्ञान और पद्धतियों का लाभ लेना होगा। योग गुरु ने कहा कि योग व्यक्ति को दु:ख, दारिद्रय, रोग, कुंठा, निराशा से निकालने और सकारात्मक बनाए रखने में सहायक है।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी ने कहा कि ‘योग से निरोग’ कार्यक्रम का लक्ष्य है कि जो मरीज वर्तमान में होम आईसोलेशन में है वे वहीं रहकर ठीक हों और उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत न पड़े। कोरोना महामारी में मरीजों को तनाव और अवसाद से बचाना, उनका मनोबल बनाए रखना और योग के साथ पौष्टिक आहार के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करना भी कार्यक्रम में सम्मिलित है।

‘योग से निरोग’ कार्यक्रम में मरीजों को दिन में दो बार वीडियो कॉल या फोन कॉल द्वारा योग, ध्यान, आसन प्राणायाम का अभ्यास कराया जाता है। वर्तमान में प्रदेश में 93 हजार व्यक्तियों को तीन हजार से अधिक प्रशिक्षक सेवाएँ उपलब्ध करा रहे हैं।

Previous Post

कोरोना संकट काल में मदद में जुटी है युवाओं की टीम

Next Post

UAE में हो सकता हैं T-20 विश्व कप का आयोजन, ICC 1 जून को करेगा फैसला- रिपोर्ट

Next Post
UAE में हो सकता हैं T-20 विश्व कप का आयोजन, ICC 1 जून को करेगा फैसला- रिपोर्ट

UAE में हो सकता हैं T-20 विश्व कप का आयोजन, ICC 1 जून को करेगा फैसला- रिपोर्ट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist