अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने रविवार को उन सियासी दलों पर हमला बोला है जो मुस्लिम महिलाओं को चुनाव में टिकट देते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शाही इमाम ने शनिवार को गुजरात चुनाव को लेकर एक सन्देश साझा किया। इसमें उन्होंने मुस्लिमों को एकजुट होकर वोट डालने की अपील की।
अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा, “जिन्हें मस्जिद और मजार में जाने की इजाज़त नहीं, वो असेंबली में कैसे जा सकती हैं। मुस्लिम महिलाओं को चुनावी टिकट देने वाले इस्लाम के खिलाफ हैं, वो मजहब को कमजोर कर रहे हैं। क्या कोई आदमी नहीं बचा है, जिसे चुनाव में टिकट दिया जा सके?”
शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा- इस्लाम की बात आई है तो बताना चाहेंगे कि अभी यहां लोग नमाज पढ़ रहे हैं। क्या एक भी औरत नजर आई? इस्लाम में सबसे ज्यादा अहमियत नमाज को है। अगर औरतों का इस तरह से लोगों के सामने आना इस्लाम में जायज होता तो उनको मस्जिद से नहीं रोका जाता। मस्जिद से क्यों रोक दिया गया, क्योंकि औरत का इस्लाम में एक मकाम है। इसलिए जो कोई भी औरतों को टिकट देते हैं, वे इस्लाम के खिलाफ बगावत करते हैं।