नई दिल्ली: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। कांग्रेस, महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। साल 2014 में दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।
पहली लिस्ट में जिन बडे़ नेताओं को टिकट दिए गए हैं उसमें अशोक चव्हाण,नितिन राउत, परिणीति शिंदे समेत कई नेता हैं। पार्टी ने अशोक चव्हाण को बोकर, नितिन राउत को नागपुर उत्तर से और परिणीति शिंदे को सोलापुर सेंट्रल से अपना उम्मीदवार बताया है। इसके अलावा विश्वजीत पतंगराव कदम को पलस-कड़गांव ले और अमित विलासराव देशमुख को लातूर से टिकट दिया है।
कांग्रेस के लिए सबसे मुश्किल अहीरवाल के गढ़ में सेंध लगाने की है। गुड़गांव, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले की सभी 11 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। सही तस्वीर तो टिकट आवंटन के बाद ही सामने आएगी, लेकिन यह माना जा रहा है कि टिकट वितरण में दक्षिण हरियाणा की अधिकांश सीटों पर भूपेंद्र हुड्डा का असर नजर आएगा। अहीरवाल बेल्ट में कैप्टन अजय सिंह यादव की भी अनदेखी नहीं होगी, परंतु महेंद्रगढ़ जिले में किरण चौधरी को सम्मान दिया जा सकता है।
सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिती शोलापुर सिटी सेंट्रल से चुनाव लड़ेगी। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने संकेत दिए थे कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच गठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा सीट मिल सकती है और पार्टी 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पार्टी की 51 सीटों के लिए जारी की गई प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में ये नाम शामिल हैं।