नगर निकाय चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है और इसको लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी प्रदेश दौरे पर हैं। अलग अलग ज़िलों ओर उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक की। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा, बसपा पैसे लेकर टिकट देती है। मैं जितना बहनजी को जनता हूं, उतना तो बहनजी भी अपने आपको नहीं जानती। वो ट्विटर-ट्विटर खेल रही हैं। ट्विटर की जगह मैदान में आओ। नसीमुद्दीन ने कहा, ‘दलित और मुस्लिम किसी का बंधवा मजदूर नहीं हैं’।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव कांग्रेस सिंबल पर लड़ेगी। अगले दो महीने तक हर कांग्रेसी जी-जान से जुटकर पार्टी को मजबूती से निकाय चुनाव लड़ाये। दो माह बाद जिला कमेटियों का पुनर्गठन किया जाएगा, जो भी मेहनती, सक्रिय होगा, उनको आगे बढ़ाया जाएगा।
इसके आगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि देश में संप्रदायिकता को बढ़ावा मिला है। आज महंगाई चरम पर है। भाजपा से त्रस्त देश की जनता अब बदलाव चाहती है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। जो देश से सत्ता परिवर्तन का आगाज है।