केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को त्रिपुरा के चांदीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वाम मोर्चा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि वाम और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। गठबंधन करते ही वाम ने ये स्वीकार कर लिया कि वे भाजपा से अकेले नहीं लड़ सकते।
अमित शाह ने कहा कि वाम और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। गठबंधन करते ही वाम ने ये स्वीकार कर लिया कि वे BJP से अकेले नहीं लड़ सकते। कांग्रेस की बात ही क्या करनी। जिन कम्युनिस्टों ने सैकड़ो कांग्रेसियों को मार दिया, आज उन्हीं के साथ ये इलू इलू कर रहे हैं।
बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और CPIM ने त्रिपुरा के लिए के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा की सरकार में त्रिपुरा का विकास हुआ है, हमने सभी के विकास के लिए काम किया है। कांग्रेस और CPIM ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया और अब आदिवासियों का वोट लेने के लिए उन्होंने एक आदिवासी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है।
आगे अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में, हमने इस क्षेत्र में शांति लाई है। अगले वर्ष, हम पीएम मोदी द्वारा दिए गए फार्मूले, HIRA का पालन करके त्रिपुरा को समृद्ध बनाएंगे। भाजपा सरकार ने आपको स्वास्थ्य बीमा देने का काम किया। सभी घरों में पीने का पानी पहुंचाया। गैस सिलेंडर पहुंचाया, शौचालय बनाने का काम किया और फ्री में अन्न देने का काम किया।