नई दिल्ली: बसपा प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। बसपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस की तरह ही बीजेपी भी अपने निजी स्वार्थ और राजनीतिक लाभ के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस के समय में भी देश ने ऐसा ही दौर देखा था जिसके कारण जनता ने उनको सत्ता से बेदखल कर दिया।
मायावती ने कहा कि कार्यकर्ता आज मेरा जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से नववर्ष की शुभकामनाएं देना चाहती हूं।
मायावती ने बसपा प्रदेश मुख्यालय पर अपने 64 वें जन्मदिन पर पार्टी की ‘ब्लू बुक’ मेरे संघर्षमय जीवन व बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा के 15 वें संस्करण का विमोचन किया। उन्होंने इसका अंग्रेजी संस्करण भी जारी किया। इसी तरह जिला स्तर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) उन सभी समुदाय के लोगों पर लागू होना चाहिए, जिन पर जुल्म-ज्यादती हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में अशांति और कानून व्यवस्था बिगड़ गई है, जो राष्ट्रीय चिंता का विषय है। भाजपा सरकार अगर कांग्रेस के रास्ते पर चलती रही तो धीरे-धीरे अन्य राज्यों की सत्ता भी उसके हाथ से चली जाएगी।
यह भी पढ़े: पीएम मोदी और अमित शाह पर टिप्पणी करने पर इरफान हबीब को नोटिस
मायावती ने कहा कि नई कमिश्नर व्यवस्था से भी यूपी में लॉ एंड आर्डर सुधरने वाला नहीं है। बीजेपी क्रिमनल एलिमेंट पर कार्रवाई नहीं करती है। इससे पहले अपने जन्मदिन के मौके पर मायावती ने केंद्र की सरकार पर बी जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपनी लिखी पुस्तक ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट का सफरनामा भाग-15’ पुस्तक का भी विमोचन किया। बता दें कि मायावती लगातार कांग्रेस पार्टी पर बयानबाजी लगातार कर रहीं हैं।