सोमवार, जून 16, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

पूँजीवादी लोकतंत्र पूँजीपति वर्ग का वकील है: लेनिन

Muslim Today by Muslim Today
फ़रवरी 7, 2022
in देश
0 0
0
पूँजीवादी लोकतंत्र पूँजीपति वर्ग का वकील है: लेनिन
0
SHARES
143
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लेनिन ने लोकतंत्र को “पूँजीपति वर्ग का वकील” कहा था लेनिन का कथन भारत के पूँजीवादी लोकतंत्र पर अक्षरशः फिट बैठता है। कौन प्रधानमंत्री बनेगा? कौन मुख्यमंत्री बनेगा? कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा? सब कुछ पूँजीपति वर्ग ही तय करता है। कौन व्यक्ति चुनाव लड़ने लायक है तथा कौन नालायक है यह पूँजी से ही तय होता है। जनता सिर्फ “पिसान पोत कर भण्डारी बनी रहती है। अर्थात जनता की भूमिका सिर्फ दिखावटी होती है।

पूँजीपति वर्ग कालेधन की ताकत से भ्रष्ट मीडिया तथा अन्य प्रचार माध्यमों से जनता को गुमराह करके उसे अपने चुनाव प्रक्रिया में शामिल कर लेता है और अनेक जघन्य तरीकों से कल-बल-छल से चुनाव जीतता और हारता है। अपनी सरकार बनाकर अपनी पुरानी व्यवस्था को यथावत चलाता है तब जनता सवाल पूछती है कि वही शोषण, वही उत्पीड़न, वही डण्डा, वही हथकण्डा, वही अत्याचार, वही दमन आखिर चुनाव के बाद भी कुछ बदला क्यों नहीं? बल्कि शोषण, दमन, अन्याय, अत्याचार, महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ता ही जा रहा है। आंखिर क्यों? तब पूँजीवादी लोकतंत्र का समर्थक बुद्धिजीवी कहता है कि “सारी गलती तुम्हारी (जनता की) ही है। तुमने गलत व्यक्ति का चुनाव कर दिया है।”

जिस तरह वकील अपने मुवक्किल के पक्ष में जज के सामने बहस करता है कि “माई लार्ड! मेरा मुवक्किल पाक-साफ और, निर्दोष और, सारी गलती विपछीगण की और।” उसी तरह लोकतंत्र के द्वारा सारी गलती जनता के ऊपर थोप दी जाती है।

लोग कहते सुने जाते हैं कि “सारी गलती जनता की है, यह जनता जाति-धर्म-क्षेत्र-भाषा-नस्ल आदि के नाम पर वोट देती है। जनता विकास करने या गरीबी हटाने के नाम पर लोगों को चुनती है। अतः सारी गलती जनता की ही है। इस ब्यवस्था यानी पूँजीवादी व्यवस्था में कोई गलती नहीं है।” जब कि सच्चाई यह है कि जनता के सामने सही विकल्प रखे ही नहीं जाते हैँ।

दो व्यवस्थाओं में से किसी एक व्यवस्था को चुनने की आजादी लोकतंत्र में नहीं :- दुनिया में मुख्यतः दो तरह से उत्पादन हो रहा और:-

1- उत्पादन का पूंजीवादी तरीका (पूँजीवादी व्यवस्था)

2- उत्पादन का समाजवादी तरीका (समाजवादी व्यवस्था)

बाजार में उपरोक्त दोनों व्यवस्थाओं के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है। चीन की समाजवादी उत्पादन अवस्था अपने सस्ते उत्पादों के बल पर पूंजीवादी उत्पादों को दुनिया भर के बाजार से खदेड़ती जा रही है। परिणाम स्वरूप अमेरिका सहित तमाम पूंजीवादी देश भयानक आर्थिक मंदी के दलदल में फैसते जा रहे है।

उत्पादन का पूँजीवादी तरीका अपने ही अन्तर्विरोधों के कारण फेल हो रहा है। पूँजीवादी व्यवस्था में पूंजीपति वर्ग मुनाफे के लिये उत्पादन करता है। वह कम से कम समय तथा कम से कम लागत में अधिक से अधिक मुनाफा चाहता है। मुनाफ के लिये आपस में होड़ करता है। एक पूँजीपति दूसरे पूँजीपति से आगे निकल जाने के चक्कर में बड़ी से बड़ी मशीनें लगाता है। पूँजीपति वर्ग द्वारा बड़ी से बड़ी मशीनें लगाने से दो परस्पर विरोधी क्रिया होती है

पहली- यह कि उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती जाती है।

दूसरी- यह कि साथ-साथ मजदूरों की छँटनी की जाती है।

मजदूरों की छँटनी से ग्राहकों की संख्या घटती जाती है। उत्पादित माल के मुकाबले ग्राहकों की संख्या बहुत कम होती जाती है। परिणामस्वरूप हर छठवें सातवें साल तक बाजार में माल ठसाठस भर जाता है और गोदाम भी ठसाठस भर जाता है। जब तक बाज़ार में पड़ा माल बिक न जाय तथा गोदाम खाली न हो जाय, तब तक कारखानों को बन्द करना पड़ता है। इसे आर्थिक मंदी कहते हैं। इस आर्थिक मंदी से मजदूर वर्ग के साथ-साथ अधिकांश छोटे-छोटे कारखाने तक तबाह हो जाते हैं।

आर्थिक मंदी से होने वाले घाटे की भरपाई करने के लिए पूंजीपति वर्ग महँगाई बढाता है। इससे भी भरपाई नहीं हो पाती तो भ्रष्टाचार बढ़ाता है। कर्ज लेता है और कमजोर देशों को लूटने या लुटवाने के लिए युद्ध करता है या युद्ध की तैयारी करता है। जिसका सारा बोझ मेहनतकश जनता के ऊपर पड़ता है।

इसी पूँजीवादी व्यवस्था में हम लोग जी रहे हैं। दो विश्वयुद्धों में करोड़ों हत्यायें लूट बलात्कार के साथ-साथ महँगाई, बेरोजगारी आदि झेल चुके है। आये दिन किसी न किसी देश पर हमला हो रहा है। यह सब पूँजीवादी तरीके से उत्पादन करने के कारण हो रहा है।

ADVERTISEMENT

अतः पूंजीपति वर्ग के नेतृत्व में उत्पादन का मतलब गलाकाट प्रतिस्पर्धा में चन्द लोगों का विकास। जिसमें आर्थिक मंदी महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कर्ज और युद्ध आदि समस्यायें अनिवार्य रूप से घटित होती रहती है।

पूँजीवादी तरीके से जितना ही बड़े पैमाने का उत्पादन होगा, उतनी ही भयानक आर्थिक मंदी आयेगी और उतनी ही भयानक तबाही मचायेगी। उतना ही भयानक महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कर्ज, युद्ध एवं दिवालियापन का संकट बढ़ायेंगी। इस तरह की पूंजीवादी व्यवस्था का नेतृत्व अमेरिका कर रहा है जो 2007 से भयानक आर्थिक मंदी की चपेट में फैसा है, उसकी जी०डी०पी० से बड़ा उसके ऊपर कर्ज हो चुका है।

Previous Post

Lata Mangeshkar: बेहद नीचे गिर गई है राजनीति: उर्मिला मातोंडकर

Next Post

साधुओं की राजनीति में दख़ल

Next Post
साधुओं की राजनीति में दख़ल

साधुओं की राजनीति में दख़ल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist