भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक दुखद घटना सामने आई है।मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां छात्रों को लेकर जा रही दो बसें नियंत्रण खोने से आपस में टकरा गईं, जिसमें कम से कम 15 स्टूडेंट्स की घायल की आशंका जताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मणि के थंबलनू हायर पैंसरी स्कूल, यारिपोक के छात्रों को लेकर दो बस दौरे पर खौपुम की ओर जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में करीब 15 छात्रों के घायल होने और कई के गंभीर रूप से घायल होने की आशंका है। आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है, क्योंकि कई छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटनास्थल राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर हुई है।
मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह ने कहा कि आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और विधायक बचाव अभियान के समन्वय के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। घायल छात्रों को इलाज के लिए राज्य की राजधानी ले जाया जा रहा है।
बता दें कि भारत में पिछले कुछ समय से दुर्घटनाओं में बड़ी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में चल रही थी और भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आए कांग्रेसी कार्यकर्ता यात्रा से वापस लौट रहे थे, रास्ते में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है जिसमें कई यात्रियों की निधन की खबर आती है।