हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के बहुमत आने के बाद आज सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ग्रहण लिया। शिमला में ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें CM बनें। कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई थी। 1989 से 1995 के बीच वो NSUI के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे और 2003 से लगातार नादौन विधानसभा से विधायक हैं। सीएम सुखविंदर के पिता हिमाचल परिवहन में बस ड्राइवर थे और खुद सुखविंदर सिंह ने शिमला में दूध का काउंटर चलाया था। जानिए क्या है सीएम सुक्खू की पूरी कहानी
जिस सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रशिल सिंह के हाथ में कभी HRTC बस का स्टीयरिंग हुआ करता था, आज उन सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथ में हिमाचल प्रदेश की स्टीयरिंग आ गया है। संघर्ष भरे जीवन से उठे सुखविंदर सिंह सुक्खू आम आदमी का दु:ख जानते हैं इसलिए लोग भी उनसे उम्मीद कर रहे हैं कि सुक्खू उसी तरह से काम करेंगे।
हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू की पहली से एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला में ही हुई है। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर सुक्खू को राजनीति में दिलचस्पी थी। एक भाई रिटायर आर्मी में हैं।
सुक्खू ने NSUI से राजनीति जीवन की शुरुआत करते हुए स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए थे। उसके बाद राजकीय महावद्यिालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1989 से 1995 तक NSUI के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने। वहीं 1998 से 2008 में तक युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे। नगर निगम शिमला के दो बार चुने हुए पार्षद बने।
वर्ष 2003, 2007 और अब 2022 में नौदान विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। वर्ष 2008 में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने, आठ जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेठी के सदस्य बने।