उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जमानत पर रिहा होकर आए गैंगरेप के 2 आरोपियों ने गुरुवार तड़केपीड़ित युवती को जला दिया। पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित को आग की घटना को गैंगरेप के मुख्य आरोपी शुभम ने 3 अन्य साथियों के साथ अंजाम दिया। शुभम और उसके पिताको गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन की तलाश की जा रही है।
उन्नाव के बिहार थानाक्षेत्र के हिन्दुनगर गांव की युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। युवती इसी मामले की पैरवी के लिए गुरुवार को रायबरेली जा रही थी। गुरुवार की भोर में करीब 4 बजे पीड़िता रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकडने बैसवारा स्टेशन के लिए निकली थी।
सुबह चार बजे के करीब गांव के बाहर खेत में दोनों आरोपी व उसके तीन साथियों ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही गांव में खलबली मच गई। बिहार क्षेत्र के हिंदूनगर भाटनखेडा गांव के रहने वाले शिवम त्रिवेदी और शुभम त्रिवेदी ने 12 दिसंबर 2018 को इलाके की एक युवती को अगवा करके रायबरेली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में गैंगरेप किया था। जिसका मुकदमा रायबरेली जिले के थाना लालगंज में पंजीकृत है और रायबरेली कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है।
पीड़िता ने बयान दर्ज कराया
हालांकि जले होने के बावजूद पीड़िता बातचीत कर रही है। उसने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपने बयान में 5 आरोपियों के नाम बताए हैं। आरोपियों में कुछ आरोपी जेल से निकलकर उस पर पेट्रोल फेंक कर जलाने की कोशिश की है।
पीड़ित युवती के साथ कुछ समय पहले दुष्कर्म हुआ था। इस घटना के जो आरोपी हैं, उनेक बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने ही युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की। यह मामला उन्नाव जिले के बिहार थानाक्षेत्र के हिंदुनगर गांव का है।