नई दिल्ली : सोमालिया की राजधानी मोगादीशू के नजदीक सड़क किनारे हुए बम धमाके में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी।
ये भी पढ़ें : आईपीएल: मुंबई की कोलकाता पर रोमांचक जीत, चाहर चमके
ADVERTISEMENT
स्थानीय मीडिया ने इस बात की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस धमाके में दो लोग घायल हो गए हैं। धमाके की चपेट में एक बस भी आ गयी जोकि राजधानी मोगादीशू से दक्षिणी शाबेले क्षेत्र की ओर जा रही थी।
ये भी पढ़ें : लेख : धर्म की राजनीति का ध्वजारोहण देखती जनता, अस्पतालों के बाहर लाश में बदल रही है : रवीश कुमार
इस हमले के लिए आतंकवादी संगठन अल-शबाब को जिम्मेदार माना जा रहा है। पूर्वी अफ्रीका में सक्रिय अल-शबाब सोमालिया में सरकार के खिलाफ लंबे समय से अभियान चला रहा है। यह आतंकवादी संगठन सोमालिया में शरिया कानून लागू करना चाहता है।