मुंबई: खराब स्वास्थ्य के चलते बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके भाई और जाने माने एक्टर रणधीर कपूर ने इस खबर की पुष्टि की।
रणधीर कपूर ने उनके वेंटिलेटर पर होने की रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए समाचार एजेंसी PTI से कहा- “वह अस्पताल में हैं।
वे कैंसर से पीड़ित हैं और सांस लेने में कुछ तकलीफ हो गई है इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया। वह 67 वर्ष के हैं।
ये भी पढ़ें: बिना ट्रेन चलाएं लाखों लोगों को लाना संभव नहीं: अशोक गहलोत
अभिनेता ऋषि कपूर का साल 2018 में कैंसर का इलाज चला और वे करीब 1 साल से ज्यादा वक्त न्यूयॉर्क में रहे, जहां पर उनका इलाज किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थी।
फरवरी में स्वास्थ्य कारणों के चलते अभिनेता ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सबसे पहले उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जब वह पारिवारिक समारोह में शामिल होने आए थे।
उस समय कपूर ने ने कहा था कि उन्हें इंफेक्शन हो गया था। मुंबई वापसी के बाद वायरल फीवर के साथ उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी हो गई थी।
एक इंटरव्यू में अभिनेत्री नीतू सींग ने कैंसर के खिलाफ लड़ाई के बारे में बताया था, “मेरी पहली प्रतिक्रिया वास्तव में बहुत खराब थी, मैं टूट गई थी, मेरे बच्चे टूट गए थे। हम ये नहीं जान पा रहे थे कि क्या करें। लेकिन, तब हमने सोचा खुद से ये कि हमें ही इस चुनौती से पार पाना है।
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने कहा था, “दरअसल लोग ये सोचते हैं कि हम फिल्मों में यह नाटक करते हैं कि कैंसर एक खतरनाक बीमारी है।
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन पर सरकार की नई गाइडलाइंस 4 मई से होगी लागू, कई जिलों में रियायतें मिलने के आसार
हां, यह है। लेकिन, आज इन सभी चीजों का इलाज है। अगर समय पर इसका इलाज हो जाए तो ठीक हो सकता है।
कैंसर का इलाज है और आपको परिवार का समर्थन रहने चाहिए।” ऋषि कपूर फिल्मी दुनिया के उन बड़े नामों में से जिनका नाम आदर के साथ लिया जाता है, वे आखिरी बार इमरान हाशिमी की द बॉडी में दिखे थे जो दिसंबर में रिलीज हुई।