रविवार, मार्च 8, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

भाजपा आखरी साल में एमसीडी को पूरी तरह से लूटना चाहते हैं : सौरभ भारद्वाज

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
जनवरी 20, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
भाजपा आखरी साल में एमसीडी को पूरी तरह से लूटना चाहते हैं : सौरभ भारद्वाज
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि भाजपा शासित दक्षिणी नगर निगम ने पार्षद निधि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये करने की घोषणा की है।

चुनावों से पहले एमसीडी को भाजपा पूरी तरह से लूटने की कोशिश कर रही है। भाजपा शासित एमसीडी कहती है कि कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए पैसे नहीं हैं। ऐसे में फिर पार्षद निधि को 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ कैसे कर सकते हैं।

एमसीडी के बारे में कहा जाता है कि पार्षदों को फंड, सड़क और नालियां बनाने के लिए दिया जाता है। लेकिन फंड से सिर्फ कागजों के ऊपर ही काम किया जाता है। एमसीडी की ऑडिट रिपोर्ट के अंदर ऐसे दर्जनों मामले सामने आए हैं।

एमसीडी के ऑडिटर का कहना है कि सभी काम संदिग्ध तरीके से हुए हैं और कार्यों का भुगतान पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पार्षदों को लगता है कि आगामी चुनाव में पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी। इसलिए वे अपने कार्यकाल के आखरी साल में एमसीडी को पूरी तरह से लूटना चाहते हैं।

भाजपा शासित एमसीडी में हुए घोटालों को उजागर करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की कल हुई घोषणाओं में बहुत चौंकाने वाली बातें सामने आयी हैं। पूरी दिल्ली के अंदर एमसीडी के कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है।

ये भी पढ़ें : चीन सीमा विवाद : उनका वादा याद करो, मैं देश झुकने नहीं दूंगा : राहुल गांधी

एमसीडी के डॉक्टरों, नर्सों, अध्यापकों, सफाई कर्मचारियों सहित तमाम कर्मचारियों की तनख्वाह चार-पाच महीने से रुकी हुई है। हाइकोर्ट की तरफ से यह कहा गया कि एमसीडी के उच्च अधिकारी, पार्षदों को जो सुविधाएं मिल रही हैं उनको क्यों न खत्म कर दिया जाए।

स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष, महापौर, उपमहापौर सहित अन्य को कार्यालय और गाड़ियां समेत तमाम सुविधाएं मिली हुई हैं।  इसके अलावा घर और दफ्तर में कर्मचारी रखे हुए हैं। हाइकोर्ट ने कहा है कि इनको सुविधाएं क्यों दी जाएं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी एक तरफ फंड न होने का रोना रोती है और कर्मचारियों को महीनों तक तनख्वाह नहीं देती है। दूसरी तरफ इन्होंने पार्षदों का फंड पहले 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किया था।

अब कल इन्होंने 50 लाख के फंड को बढ़ाकर एक करोड़ कर दिया है। यह कैसे संभव है कि एक तरफ आपके पास कर्मचारियों को तनख्वाह देने के पैसे नहीं हैं। दूसरी तरफ आपने पार्षदों का फंड 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ कर दिया।उन्होंने कहा कि इसके पीछे का बड़ा कारण क्या है, मैं आपको समझाना चाहता हूं।

यह साउथ दिल्ली नगर निगम की ऑडिट रिपोर्ट है। दिल्ली सरकार की ऑडिट रिपोर्ट नहीं, इनके विभाग की ही ऑडिट रिपोर्ट है। एमसीडी के बारे में अक्सर कहा जाता है कि पार्षदों को यह फंड सड़क, नालियां बनाने के लिए दिया जाता है लेकिन ज्यादातर जगहों पर फंड से सिर्फ कागजों के ऊपर ही काम किया जाता है।

ये भी पढ़ें : Sapna Choudhary ने बेटे के नाम को रखा है बेहद सीक्रेट

मतलब 25 लाख की अगर कोई सड़क बननी होगी तो उसका टेंडर निकलेगा। टेंडर 20 से 22 लाख रुपए में किसी ठेकेदार को दे दिया जाएगा। उसका वर्क आर्डर हो जाएगा और सड़क कागजों में तैयार होने के बाद भुगतान भी हो जाएगा।

मगर जमीन पर वह सड़क नहीं बनेगी। यह पैसा पार्षद और अधिकारी मिलकर के आधा-आधा बांट लेंगे। जनता को पता ही नहीं चलेगा कि 25 लाख की सड़क कागजों में बनकर तैयार हो गई और गायब भी हो गई।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आपको लग रहा होगा कि यह बात मैं आपको मनगढ़ंत बता रहा हूं। हम सबूत भी आपके सामने पेश करेंगे। पार्षदों को 1 करोड़ रुपए का बजट मोटे तौर पर इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि पार्षदों के पास लूट का आखरी मौका है।

इसका सबूत मैं आपके सामने पेश कर रहा हूं। एमसीडी का मुख्य काम सड़क-नालियां बनाना है। दिल्ली में कॉलोनी, गांव, बस्तियों के अंदर की सड़क होती हैं वह सब एमसीडी के द्वारा बनाई गई होती हैं। जबकि बाहर की मुख्य सड़कें दिल्ली सरकार की होती हैं। आप देखेंगे कि अंदरूनी सड़कों का बुरा हाल है।

दिल्ली के अंदर सड़क जब बनती है तो उसका सीमेंट होता है, उसको आरएमसी बोलते हैं। वह फैक्ट्री से बड़ी गाड़ी के अंदर रेडी मिक्स बनकर आता है। रेडी मिक्स कंक्ररीट 3 घंटे के अंदर जम जाता है और पत्थर हो जाता है। ऐसे में 3 घंटे के अंदर रेडी मिक्स कंक्ररीट को इस्तेमाल करना होता है।

एमसीडी की ऑडिट रिपोर्ट के अंदर ऐसे दर्जनों मामले ऑडिटर ने बताए हैं। एमसीडी का ऑडिटर कह रहा है कि मुझे नहीं पता कि यह काम हुए या नहीं हुए हैं, लेकिन भुगतान पूरा हुआ है। मैं आपके सामने एक उदाहरण दे रहा हूं।

एमसीडी का ऑडिटर रिपोर्ट में कहता है कि सुल्तानपुर गांव में सीआरसी इमारत से शनि मंदिर तक लेन और नाली सुधार के लिए ईंट और आरएमसी खरीदने का कार्य संदिग्ध है।

वर्क आर्डर जारी होने से 1 माह पहले ही आरएमसी खरीद कर इस्तेमाल किया गया। ऐसे में 16.93 लाख की राशि के कार्य के वास्तव में होने पर संदेह पैदा होता है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी कहती है कि 1 महीने पहले रेडी मिक्स कंक्ररीट आया। वर्क ऑर्डर से 1 महीने पहले ही रेडी मिक्स कंक्ररीट खरीद ली गई। यह कैसे संभव है कि 3 घंटे के अंदर रेडी मिक्स कंक्ररीट जमकर पत्थर हो जाती है।

यह काम 16.93 लाख का था तो यह रुपए किसकी जेब में गए। एसडीएमसी के उत्तम नगर क्षेत्र का उदाहरण देते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया कि ऑडिटर रिपोर्ट में बताता है कि यहां पर वर्क आर्डर से 5 माह पहले आरएमसी खरीद ली गई।

ADVERTISEMENT

जिसका कार्य में इस्तेमाल किया गया। इससे शंका पैदा होती है कि काम हुआ या नहीं हुआ है। मुझे लगता है कि सृष्टि के निर्माता भगवान ब्रह्मा भी यह नहीं कर सकते कि वर्क आर्डर से 5 महीने पहले आरएमसी खरीद लें और पांच माह बाद इस्तेमाल में ले लें।

ऐसे दर्जनों उदाहरण इनकी ऑडिट रिपोर्ट के अंदर हैं। सभी उदाहरण इंजीनियरिंग विभाग के हैं। इसी तरह से 55 लाख, 39 लाख, 25 लाख, 25.85 लाख, 16.93 लाख, 16 लाख, 13.21 लाख राशि के काम हुए हैं।

एमसीडी के ऑडिटर ने पूरी जांच के बाद बताया कि अगर एमसीडी की सड़क बनायी जाती है तो उसमें दो तरीके की रोडी डलती है। एक तो मोटी रोडी डलती है जिसको बेस कहते हैं। सड़क के ऊपर एक पतली रोडी डलती है।

जब इन कामों की जांच की गई तो अधिकतर कार्यों के अंदर ऑडिटर ने देखा कि जो परत नीचे लगनी है उसका बिल बाद की तिथि का है। सड़क पर जो परत सबसे बाद में डलती है उसका बिल पहले का है।

यह संभव नहीं है कि सड़क की पहले ऊपर की परत बिछा दें और फिर नीचे की परत बनायी जाए। सड़क के अंदर यह कैसे हो सकता है। इंजीनियरिंग विभाग के इस तरीके के कार्यों का खुलासा ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारा मानना है कि पार्षदों को एक-एक करोड़ रुपए सिर्फ इसलिए दिए जा रहे हैं ताकि इस तरीके से इन पैसों की बंदरबांट की जाए जा सके।

कर्मचारियों को तनख्वाह भले न मिले लेकिन पार्षदों को सारा का सारा पैसा दिया जाए। इसका बड़ा कारण भी भाजपा है। भाजपा के अंदर चल रहा है कि सभी पार्षदों की टिकट कटेगी, क्योंकि जनता इनसे परेशान है।

जैसे पिछली बार भाजपा ने सारे पार्षदों के टिकट काटे थे उसी तरह इस बार भी सभी पार्षदों के टिकट काटे जाएंगे। इसलिए भाजपा के पार्षदों में अब होड़ लग गई है कि किस तरीके से ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाया जा सकता है।

क्योंकि आखरी साल है और जितना पैसा कमा सकते हैं कमा रहे हैं। क्योंकि उसके बाद भाजपा इन पार्षदों को टिकट नहीं देगी।

Previous Post

कंगना रनौत के ट्विटर पर लगी अस्थायी रोक, बोलीं- ‘जीना दुश्वार करके रहूंगी

Next Post

यूरोपियन शहरों की तर्ज पर विकसित की जा रहीं है दिल्ली की सड़के : CM केजरीवाल

Next Post
यूरोपियन शहरों की तर्ज पर विकसित की जा रहीं  है दिल्ली की सड़के : CM केजरीवाल

यूरोपियन शहरों की तर्ज पर विकसित की जा रहीं है दिल्ली की सड़के : CM केजरीवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist