उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सांसद अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने उनाव गैंगरेप मामले में बयान दिया था। उन्होंने कहा कि उन्नाव का यह केस उनकी जानकारी में नहीं था। केस के बारे में उन्हें तब पता चला जब यह मीडिया में आया। मैं खुद जनता दरबार लगता हूं। वो पीड़ित लड़की मेरे पास नहीं आई। जब मीडिया में ये मामला आया, तभी ये पूरी घटना मेरे सामने आई। उन्होंने कहा कि शायद मेरे पास वो लड़की इसलिए नहीं आई, क्योंकि मैं उन्नाव से बीजेपी का सांसद हूं।
अब बीजेपी सांसद साक्षी महाराज सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। साक्षी महाराज कल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नाइट क्लब का उद्घाटन करने पहुंच गए।
साक्षी महाराज ने भगवा कपड़ों में लखनऊ में अलीगंज इलाके के राम बैंक चौराहे के पास ‘Let’s Meet’ नाइट क्लब के उद्घाटन किया। साक्षी महारज के इस कदम से उनका विरोध शुरू हो गया है। साक्षी महाराज का विरोध खुद उनकी पार्टी बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने ही किया।
इस मामले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साक्षी महाराज की शिकायत यूपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय से भी की है। साक्षी महाराज की इस हरकत पर काफी हंगामा खड़ा हो गया है। ये होना तो तय था, अब महंत और साधु अगर नाइट क्लब का उद्घाटन करेंगे तो हंगामा तो होगा।
नवभारत टाइम्स के मुताबिक जब इस मामले में साक्षी महाराज से पूछा गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि, ‘मुझे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रज्जन सिंह ने बताया था कि वह एक रेस्तरां है। रेस्तरां उनके दामाद का है, इसलिए मैं उसका उद्घाटन करने के लिए राजी हो गया। मुझे यह नहीं पता था कि वह वास्तव में बार और नाइट क्लब है।’