कर्नाटक में भाजपा सांसद के एक बयान से सियासी पारा गर्म हो चुका है। मस्जिद दिखने वाले बस स्टैंड को लेकर उन्होंने कहा कि एक बस अड्डे को ध्वस्त कर दिया जाएगा क्योंकि उसकी बनावट मस्जिद जैसी है। मैसूर की गोडागू लोकसभा सीट से सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि वह ऊटी रोड पर स्थित बस स्टैंड पर बुल़डोजर चलवा देंगे। अगर प्रशासन इसे नहीं गिरवाता तो वह खुद गिरवा देंगे।
उन्होंने कहा, सोशल मीडिया पर मैंने देखा है कि तीन गुंबद बने हैं। बड़ा वाला गुंबद बीच में है और बाकी दो अगल-बगल हैं। ऐसा केवल मस्जिद में होता है। मैंने इंजिनियर से कहा है कि तीन-चार दिन में इसे गिरा दिया जाए। अगर कार्रवाई नहीं होगी तो हम खुद बुलडोजर चलवा देंगे।
सिन्हा ने कहा कि इन ढांचों को बनाने के लिए जिम्मेदार इंजीनियरों को इन्हें हटाना चाहिए। इस बारे में विवरण स्पष्ट नहीं है कि क्या बस शेल्टरों के ऊपर के गुंबद के ढांचे को डिजाइन को मंजूरी दी गई थी या यदि बिल्डरों ने इसे अपने दम पर लेने का फैसला किया था, तो यह स्पष्ट नहीं है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा सांसद के बयान के बाद उठे विवाद में कांग्रेस भी कूद गई है। कर्नाटक कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने सांसद के बयान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि मैसूर सांसद का यह बयान मूर्खतापूर्ण है। प्रताप सिम्हा एक सांसद हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि वे क्या बोल रहे हैं। क्या वह उन सरकारी दफ्तरों को भी गिरा देंगे, जिनमें गुंबद बने हैं? पहले उन्हें इसका जवाब देने दें।