नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के विधायक मदन दिलावर ने कहा है कि नागरिकता कानून का विरोध कर रहे और इनका साथ दे रहे राहुल गांधी जैसे लोग देशद्रोही हैं। इन लोगों को पाकिस्तान या बांग्लादेश भेज देना चाहिए। राजस्थान की रामगंज मंडी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कहा कि सीएए के विरोधियों का साथ दे रहे सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी देश के दुश्मन हैं।
मदन ने कहा कि उन्हें इस देश में रहने का अधिकार नहीं है। अगर वे पाकिस्तान से प्यार करते हैं तो उन्हें वहां जाना चाहिए, अगर उन्हें बांग्लादेश से प्यार है तो उन्हें वहां जाना चाहिए और अगर दोनों देश उन्हें नहीं लेना चाहते हैं, तो वे हिंद महासागर में डूब सकते हैं।
दिलावर ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की हिमायत करते हुए इसे सख्ती से लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को मिलने वाली सारी सरकारी सुविधाएं छीन ली जानी चाहिए। इससे पहले दिलावर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर में पैदल मार्च पर निकले।
पूर्व की बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके मदन दिलावर ने हाल ही में राजस्थान में रे’प की घटना को लेकर कहा था कि वर्तमान कांग्रेस सरकार रे’पिस्टों को संरक्षण देती है। प्रदेश के अच्छे लोगों ने बीजेपी को वोट दिया है। कांग्रेस को जिन्होंने वोट दिया है, वो रेपिस्ट हैं, बदमाश और समाजकंटक हैं।