भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बलिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना राक्षसी से की है। उन्होंने ममता को राक्षसों का प्रमुख तक बता डाला है। सुरेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में ममता बनर्जी के अंदर शुद्ध रूप से राक्षसी संस्कार हैं और उनके पास नारी धर्म का कोई संस्कार नहीं है।
सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि हजारों हिंदुओं की ह’त्या करनेवाले आं’तकवादियों की ममता बनर्जी रक्षा कर रही हैं। सिंह ने कहा, ‘एक लोकतांत्रिक समाज में, ममता बनर्जी के पास एक राक्षसी के लक्षण हैं। उनके पास कोई मानवीय मूल्य नहीं है। न ही कोई महिलाओं की विशेषताएं हैं। वह उन लोगों को संरक्षण दे रही हैं जिन्होंने हजारों हिंदुओं को मा’र डाला। इसलिए हम उन्हें मानव नहीं, बल्कि दानव कह रहे हैं।’
यह भी पढ़े: भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को कोर्ट से मिली जमानत
उन्होंने कहा कि भाजपा ‘देवताओं की पार्टी है, जबकि सपा, बसपा और तृणमूल कांग्रेस राक्षसों की पार्टी’ है। उन्होंने कहा कि आ’तंकवादियों को संरक्षण देने का मतलब राक्षसों को संरक्षण देना होता है। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में कल लागू की गई। पुलिस आयुक्त प्रणाली की सफलता को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में भाजपा विधायक ने कहा कि व्यवस्था चाहे जो भी हो। जब तक अधिकारी, कर्मचारी और नेता समाज के लिए संवेदनशील नहीं होंगे, कोई भी सिस्टम बना देंगे, इससे बहुत बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।
सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी सपा के ऐसे बाजा हैं, जिसमें कोई ट्यूनिंग नहीं है। नेता जो बोलेगा, वही बोल देंगे। उनके पास अगर चिंतन है तो अपना नाम राम गोविंद से बदल कर इस्लाम गोविंद या इस्लाम खान कर लें। तब इस्लाम और पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वालों को पेंशन देने का एलान करें।