नई दिल्ली, | भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय में ‘सोशल मीडिया प्रशिक्षण वर्ग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जमाल सिद्दीकी ने की।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा दिल्ली के आईटी एवं सोशल मीडिया प्रमुख पुनीत अग्रवाल एवं मुख्य वक्ता के रूप भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सैयद यासिर जिलानी शामिल हुए।
ये भी देखें:#Jammu&kashmir:हम राज्य के विशेष दर्जे को वापस लाने के लिए एकजुट और पुरज़्म हैं: डॉ. फारूक अब्दुल्ला
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में सभी प्रदेशों के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी शामिल हुए।जिनका सत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री जमाल सिद्दीकी एवं दिल्ली प्रदेश सोशल मीडिया एवं आईटी प्रमुख पुनीत अग्रवाल के साथ हुआ।इस प्रशिक्षण वर्ग में आगामी पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए सभी प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारियों को प्रशिक्षित किया गया।
श्री पुनीत अग्रवाल ने कहा कि हम सभी सोशल मीडिया योद्धाओं की यह ज़िम्मेदारी बनती है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्र द्वारा दिए गये संदेशों को सकारात्मक रूप से हमें ज़मीन पर उतारने की ज़रूरत है।क्योंकि वर्तमान समय में सोशल मीडिया ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जमाल सिद्दीकी ने सभी सोशल मीडिया प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य मंडल स्तर पर सोशल मीडिया योद्धाओं को तैयार करने की योजना पर कार्य करना है।जिसके लिए सभी प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अपने प्रदेश के सभी अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िला अध्यक्षों से संपर्क कर ज़िला प्रवास करेंगे।
श्री सिद्दीकी ने कहा कि ‘प्रवास ही विकास’ है जिसके तहत सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों को अपने सभी ज़िलों से लेकर मंडल तक के प्रवास तय करने होंगे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सैयद यासिर जिलानी ने सभी सोशल मीडिया प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा को सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता को बढ़ाने हेतु एक रणनीति तैयार करनी होगी और केन्द्र द्वारा दिए गये दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना से लेकर और पार्टी को सत्ता में स्थापित होने तक मुस्लिम नेताओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है।पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पद्मविभूषण सिकंदर बख्त उसके बाद आरिफ बेग और वर्तमान समय में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के योगदान को भूलाया नही जा सकता है।
अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी गुलरेज़ शेख ने कहा कि कोविड-19 के पश्चात हम सोशल मीडिया फ्रेंडली बनने पर मजबूर हो गये हैं और अब सोशल मीडिया का महत्व सभी प्लेटफार्मों से सबसे अधिक हो गया है।हम सभी सोशल मीडिया योद्धाओं को इसके महत्व को समझकर अपनी कार्य योजना बनाने की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जमाल सिद्दीकी,भाजपा दिल्ली प्रदेश के सोशल मीडिया एवं आईटी प्रमुख श्री पुनीत अग्रवाल,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री सैयद यासिर जिलानी,सोशल मीडिया प्रभारी श्री गुलरेज़ शेख पाॅलीसी एंड रिसर्च प्रमुख श्री ज़ाफरीन महजबीन,कार्यालय मंत्री श्री मोहम्मद अमीन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाॅ असलम उपस्थित रहे।