प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत की गई है। लेकिन खबर सामने आ रही है कि इसके पहले ही दिन बीजेपी विवादों में आ गई है। मामला कुछ यूं है कि यहां पर इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाले आयोजकों को बुकलेट बांटी जा रही है।
उसमें पूर्व राज्य विदेश मंत्री एमजे अकबर की फोटो भी लगी हुई है। जोकि सोशल मीडिया पर बीजेपी की आलोचना का कारण बन गया है। आपको बता दें कि एमजे अकबर ने #MeToo अभियान के दौरान लगे यौन उ!त्पीड़न के आरोपों के बाद दबाव के बीच मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
खबर के मुताबिक वाराणसी में यह प्रवासी भारतीय दिवस 21 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जहां पर दुनिया भर से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को यह बुकलेट दी जा रही है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चलने वाली सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं।

आपको बता दें कि इस बुकलेट के कवर पर पीएम मोदी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह के साथ साथ पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर की तस्वीर भी लगाई गई है।
आपको बता दें कि 2016 में एमजे अकबर ने बतौर विदेश राज्यमंत्री पद की शपथ ली थी। लेकिन बीते साल चले #MeTooMovement के दौरान कई महिला पत्रकारों ने उनपर यौन उ!त्पीड़न करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

बीते साल अक्टूबर में सबसे पहले वरिष्ठ पत्रकार प्रिया रमानी ने उनपर यौ!न उ!त्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद एक-एक करीब करीब 20 महिला पत्रकारों ने एमजे अकबर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। एमजे अकबर का ये मामला कोर्ट तक पहुंचा था। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन पहली बार वाराणसी में हो रहा है। जिसकी शुरुआत पीएम मोदी करने वाले हैं।