चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी को फिर से झटका लगा है। केजरीवाल की विजयी रथ पर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा को जीत के साथ समाप्त हुई। अनूप गुप्ता शहर के नए मेयर चुन लिए गए है। भाजपा के अनूप गुप्ता ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह को 1 वोट से हराया।
सीनियर डिप्टी मेयर पद भी भाजपा को जीत हासिल हुई है। इसके चुनाव में भी कुल 29 वोट ही पड़े। भाजपा के कंवरजीत राणा को 15 वोट मिले। आप की तरुणा मेहता को 14 वोट मिले। वहीं, डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के हरजीत सिंह ने AAP की सुमन शर्मा को हरा दिया।
चंडीगढ़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में कुल 35 सीट हैं और मेयर के लिए 19 वोट की जरूरत होती है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों के पास 14-14 काउंसलर थे। वहीं कांग्रेस के पास 6 और एक काउंसलर शिरोमणि अकाली दल के पास हैं। लेकिन इन सबके बावजूद कुल 29 वोट पड़े और जीत-हार का फैसला हो गया। क्योंकि कांग्रेस ने इस चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।
चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों से एक दिन पहले यानि कल कांग्रेस ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं एलान किया था। जिसके बाद कल ही आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को कांग्रेस का समर्थन मिलने की उम्मीद धराशायी हो गई।