नई दिल्ली : सीएम ममता ने नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह यहां अपनी मनमानी कर रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें शेर की तरह जवाब दूंगी, ममता ने कहा जो लोग संस्कृति से प्यार नहीं कर सकते वह यहां राजनीति नहीं कर सकते.
नंदीग्राम में गुंडा’गर्दी हो रही है, हमने बीरुलिया में बैठक की, टीएमसी कार्यालय को तोड़ दिया गया, वह जो चाहे कर रहा है, मैं गेम भी खेल सकती हूं, मैं भी शेर की तरह जवाब दूंगी, मैं रॉयल बंगाल टाइगर हूं.
ये भी पढ़ें : क्या पत्रकार ही पत्रकार के दुश्मन बन गए?
सीएम ममता ने कहा कि उन्होंने मुझ पर हमला किया, नंदीग्राम के किसी व्यक्ति ने मुझ पर हमला नहीं किया लेकिन आप यूपी, बिहार से गुंडे लाए, हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं, अगर वे आते हैं, तो महिलाओं को बर्तनों से पीटना चाहिए.
सीएम ममता ने कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करतीं और उन्हें मौत की असली वजह नहीं पता, बनर्जी ने पूछा कि जब भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में महिला को उत्पीड़न कर जान से मार दिया गया, तब अमित शाह क्यों चुप थे.
भाजपा का दावा है कि पिछले महीने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के निमता इलाके में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने भगवा पार्टी कार्यकर्ता की 82 वर्षीय बुजुर्ग मां पर हमला किया था और चोट के चलते उनकी मौत हो गई.
सीएम ममता ने कहा मैं नहीं जानती की बहन की मौत कैसे हुई, हम महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करते, मैंने अपनी बहनों और माताओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं किया है.
ये भी पढ़ें : लेख : आपदा, विपदा, विभाजन, अवसरों से गुज़रते हुए मुन्जाल परिवार ने बनाई हीरो साइकिल : रवीश कुमार
सीएम ममता ने कहा लेकिन भाजपा अब इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, अमित शाह ट्वीट कर रहे हैं कि बंगाल का क्या हाल है, उत्तर प्रदेश के हाथरस में जब महिला पर हमला किया गया और बर्बरता दिखाई गई तब वह क्यों चुप रहे?
सीएम ममता ने कहा कि फिलहाल राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है, लिहाजा कानून-व्यवस्था चुनाव आयोग के हाथ में हैं, उन्होंने कहा, बीते कुछ दिन में तृणमूल कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है.













