नई दिल्ली : बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपने 291 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि तीन सीटों पर सहयोगी पार्टी चुनाव लड़ेगी.
सीएम ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया है कि वह इस बार नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी, 291 उम्मीदवारों में 51 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, सीएम ममता इस बार अपनी वर्तमान सीट भवानीपुर से चुनाव नहीं लड़ेंगी, इस सीट से शोभन मुखर्जी को टिकट दिया गया है.
ये भी पढ़ें : क्या पत्रकार ही पत्रकार के दुश्मन बन गए?
उम्मीदवारों के एलान से पहले कल टीएमसी में रणनीति को लेकर मैराथन बैठक की गई है, जिसमें ममता सरकार के दस सालों के काम, विवाद खत्म करने और लोकसभा में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले इलाकों में जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर देने को कहा गया है.
सीएम ममता नंदीग्राम से गुरुवार महाशिवरात्रि के दिन नामांकन भर सकती हैं, जिसे हिंदू विरोधी छवि के आरोपों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें : लेख : गोदी मीडिया समाज के मूल स्वभाव, लोकतंत्र के मूल्यों की ह’त्या कर रहा है : रवीश कुमार
पहले चरण में बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे, वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को.
पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.













