नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की सबसे महत्वपूर्ण नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुरुआती झटका लगा है जहां उनके पुराने सहयोगी सुवेंदु अधिकारी उनसे 3460 मतों से आगे चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें : लेख : केजरीवाल जी, ऑटो चालकों से मास्क न पहनने पर दो हज़ार का जुर्माना न वसूलें : रवीश कुमार
विधानसभा चुनावों में 294 में से 292 सीटों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हुई मतगणना के प्रारंभिक रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस में कांटे का टक्कर प्रतीत हो रही है।
तृणमूल कांग्रेस 152 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 112 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। संयुक्त मोर्चा छह सीटों पर आगे चल रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठे बजे मतगणना शुरु हुई।
ये भी पढ़ें : आईपीएल: मुंबई की कोलकाता पर रोमांचक जीत, चाहर चमके
राज्य की 292 सीटों पर हुए मतदान में से 170 के रूझान सामने आए हैं। राज्य में 292 सीटों के लिए 2116 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था जिनके चुनावी किस्मत का फैसला आज ही होगा।