शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home खेल

लेख : आक्सीज़न की कमी से तड़प कर लोग मरते रहे, नेताजी और महान होते रहे : रवीश कुमार

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
अप्रैल 25, 2021
in खेल, देश, स्तंभ
0 0
0
Ravish Kumar

Ravish Kumar

0
SHARES
83
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यह सब आप याद रख कर करेंगे भी क्या। कितना याद रखेंगे और किस-किस का। चारों तरफ से ख़बरें आने लगी कि आक्सीज़न सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। न घर में इलाज के लिए मरीज़ों को और न अस्पताल वालों को। उसके बाद ख़बरें आने लगीं कि अस्पतालों में आक्सीज़न वाले बेड नहीं मिल रहे हैं।

अस्पतालों के बाहर लोग तड़प कर मर जा रहे हैं। फिर ख़बरें आने लगी कि फलां अस्पताल के पास एक घंटे का आक्सीज़न बचा है। मरीज़ों की जान ख़तरे में हैं। फिर ख़बर आई कि आक्सीज़न की कमी से दिल्ली में बीस लोग मर गए।

23 अप्रैल को सबसे पहले ख़बर तो गंगाराम अस्पताल से आई कि 24 घंटे के भीतर 25 लोगों की मौत हो गई है। इस सूचना के साथ अस्पताल ने यह भी जानकारी दी थी कि दो घंटे के लिए आक्सीज़न बचा है। इतने बड़े अस्पताल में दो घंटे के लिए आक्सीज़न बचा हो इसे सुन कर किसी के भी होश उड़ जाएं।

ये भी पढ़ें : लेख : केजरीवाल जी, ऑटो चालकों से मास्क न पहनने पर दो हज़ार का जुर्माना न वसूलें : रवीश कुमार

लेकिन ख़बरों की दुनिया तेज़ी से घूमती है और ख़बर बदल जाती है। अस्पताल कहता है कि 25 लोग आक्सीज़न की कमी से नहीं मरे। वेटिंलेटर सही से काम नहीं कर रहे थे। मैनुअल वेंटिलेटर पर मरीज़ों को डाला जा रहा है।

अस्पताल के प्रबंधन ने सही बोला या नहीं बोला यह जांच का विषय है और इस देश में जांच का क्या होता है बताने का विषय नहीं है। ख़बरों के मैनेज होने से उन 25 लोगों के परिवारों पर जो दुख का पहाड़ गिरा होगा वह कम नहीं हो सकता जो आक्सीज़न की कमी के बग़ैर मर गए।

इस बीच रेल मंत्रालय से प्रोपेगैंडा वीडियो बांटा जाने लगता है। आक्सीज़न ट्रक की ढुलाई करने वाली रेल का वीडियो बनने लगता है। वीडियो बने इसके लिए किसी स्टेशन के बोर्ड के पास ट्रेन धीमी नज़र आती है जबकि उस वक्त वहां धीमी होने की ज़रूरत नहीं लगती।

किसी किसी वीडियो में कोई पोस्टर लेकर खड़ा है। चलती ट्रेन का दृश्य आपके भीतर रोमांच पैदा कर रहा है कि हां कुछ हो रहा है। सरकार जाग गई है। अब सब संभलने लगा है। यह सब भी साथ-साथ चल रहा है।

24 अप्रैल को फिर ख़बर आती है। दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में आक्सीज़न की कमी से 20 मरीज़ मर गए।कहीं कहीं यह संख्या 25 भी लिखी है। जयपुर गोल्डन अस्पताल भी दिल्ली का एक प्रमुख अस्पताल है।

अस्पताल के निदेशक डॉ डी के बलूजा ने कहा कि सरकार की ओर से शाम पांच बजे तक सप्लाई आनी थी मगर आई आधी रात के बाद। तब तक आक्सीज़न की कमी से 25 मरीज़ मर गए। जयपुर गोल्डन अस्पताल के डॉ बलूजा दिल्ली हाईकोर्ट के सामने गुहार लगा रहे थे कि ज़िंदगियां बचा लीजिए। 215 मरीज़ आक्सीज़न पर हैं और उनकी हालत ख़राब है।

डॉ बलूजा ने गंगाराम के डी एस राणा की तरह आधी-अधूरी बात नहीं की। साफ-साफ बता दिया कि आक्सीज़न की कमी से ही 25 लोग मर गए। यह कितना भयानक है। अस्पताल के भीतर दिन रात काम कर रहे डॉक्टरों के लिए भी यह हताशा सुई की तरह चुभती होगी कि उनका मरीज़ मर गया। वो भी आक्सीज़न की कमी के कारण।

इस बीच हाईकोर्ट से आक्सीज़न की कमी को लेकर आवाज़ें आती रहीं। फांसी पर टांग देंगे। किसी को नहीं छोड़ेंगे। कौन ज़िम्मेदार है। उसे यहां सामने लाओ। ठीक उसी तरह से जैसे प्रधानमंत्री आक्सीज़न की कमी को लेकर बैठकें करते रहे। पीयूष गोयल वीडियो ट्विट करते रहे। दिल्ली में कई लोग आक्सीज़न की कमी से मर गए।

ये भी पढ़ें : आईपीएल: मुंबई की कोलकाता पर रोमांचक जीत, चाहर चमके

किसी को फांसी नहीं हुई और न होगी। जिस वक़्त कोर्ट में सुनवाई चल रही थी उस वक़्त प्रधानमंत्री पंचायती राज पुरस्कार बाँट रहे थे। राष्ट्रीय विपदा के वक़्त भी पुरस्कार बाँटने के राष्ट्रीय कर्तव्य पर डटे हुए थे। उनकी महानता अमर है। अतुलनीय है। कोई दूसरा कमज़ोर प्रधानमंत्री होता तो अस्पताल के बाहर चला गया होता।

दिल्ली के कई छोटे- बडे़ अस्पतालों को आक्सीज़न की कमी का सामना करना पड़ा। पीएसआरआई ने भी ट्वीट किया कि कुछ ही घंटों के लिए आक्सीज़न बचा है। दक्षिण दिल्ली के मूलचंद अस्पताल को ट्विट करना पड़ा कि दो घंटे की आक्सीज़न की सप्लाई बची है। कुछ कीजिए। 135 लोग लाइफ सपोर्ट पर हैं।

अस्पताल की मेडिकल डायरेक्टर मधु हांडा रो पड़ी।दिल्ली से दूर अमृतसर के नीलकंठ अस्पताल में भी आक्सीज़न की कमी से 5 लोगों की मौत हो गई है। बत्रा अस्पताल की भी यही हालत हो गई। कई छोटे छोटे अस्पतालों में आक्सीजन की कमी हुई होगी हम जानते भी नहीं और कभी जान भी नहीं पाएंगे।

ADVERTISEMENT

आक्सीज़न की कमी की ख़बर को मीडिया ने कैसे कवर किया यह इतिहास में जाने दीजिए। आपके बस की बात नहीं है। वैसे भी आप तक ऐसी ख़बरें कम पहुंच रही होंगी। प्रधानमंत्री ने कैसे मैनेज किया इस तरह की खबरों से आपके सोचने समझने की ख़ाली जगहें भर दी गई होंगी। सुना है टीवी के एंकर पोजिटिव ख़बरें दिखाना चाहते हैं।

इस खबर को दिखाने में लाज आती है कि दिल्ली में आक्सीज़न की कमी से तड़प कर 25 लोग मर गए या हुक्मरान के गुस्सा हो जाने के डर से कोई और खबर खोज रहे हैं? अभी तो आप आक्सीज़न की कमी से मरने वालों की पूरी गिनती भी नहीं जानते। जान भी नहीं पाएंगे।

पहले सूचनाओं का आक्सीज़न कम किया गया। अब आक्सीज़न ही कम हो गया। मीडिया ने जो नहीं किया उस पर बहुत लिख बोल चुका हूं। कितनी बार एक ही बात लिखता रहूंगा।गोदी मीडिया लोकतंत्र का हत्यारा ही नहीं लोक का भी हत्यारा है।

मैं बस यही चाहूंगा कि आपको कुछ दिखाई दे। कुछ सुनाई दे कि हो क्या हो रहा है। जो हुआ क्यों हुआ। आपमें इतनी शक्ति आए कि आप टीवी के झूठे पर्दे के पार जाकर अपनी बुद्धि का इस्तमाल कर सकें और समझ सकें कि आपके अपनों के साथ ऐसा क्यों हुआ।

Previous Post

छत्तीसगढ़ : बाहर से आने वाले यात्रियों को निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य, क्वारंटाइन भी जरूरी

Next Post

राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ने के आसार

Next Post
राजस्थान : लॉकडाउन में पुलिस का डंडा आम आदमी के लिए, अपराधी बेखौफ

राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ने के आसार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist