नई दिल्ली: तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस पार्टी के सांसद शशि थरूर के खिलाफ राज्य की एक अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। अदालत ने यह वारंट शशि थरूर के अपनी एक किताब में हिंदू महिलाओं को कथित रूप से बदनाम करने के लिए उनके खिलाफ दायर एक मामले के संबंध में जारी किया है। शशि थरूर पर अपनी एक किताब में हिंदू महिलाओं के खिलाफ लिखने और मानहानि करने का आरोप है।
शशि थरूर पर अपनी एक किताब में हिंदू महिलाओं के खिलाफ लिखने और मानहानि करने का आरोप है। इस मामले में कोर्ट के नोटिस के बावजूद शशि थरूर न तो खुद पेश हुए थे और न ही उनकी तरफ से कोई वकील पेश हुआ था, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
कांग्रेस की यह आखिरी गलती नहीं: ट्विटर यूजर
तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर के इस पोस्ट के बाद एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “यह पहली बार नहीं है और शायद आखिरी बार नहीं। वह कांग्रेस ही थी, जिसने पीओके को पाकिस्तान को दे दिया था। वे इसे अपनी उपलब्धि मानते हैं।”एक अन्य यूजर ने लिखा, “जो भारत का नक्शा ठीक से नहीं दिखा पाए, वेभारत क्या बचाएंगे।”
इससे पहले थरूर ट्विटर पर भारत का गलत नक्शा शेयर करने के कारण विवादों में घिर गए थे। थरूर ने केरल के कोझिकोड में होने वाले प्रदर्शन को लेकर एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया था।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत का नया नक्शा ट्वीट किया था। इस नक्शे में भारत की सीमाओं की सही जानकारी दी गई है।