हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल में एक ही चरण में चुनाव होंगे।
चुनाव आयोग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 55 लाख वोटर हैं। इनमें 27 लाख 80 हजार पुरुष और 27 लाख 27 हजार महिलाएं हिस्सा लेंगी। चुनाव में शामिल सेवा कर्मियों की संख्या 67 हजार 532 होगी। इसके अलावा PWD 56,001 होगी। इसके अलावा 80 साल से ज्यादा उम्र के 1.22 लाख मतदाता हैं। इसके साथ ही 1184 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं। राज्य में फिलहाल में बीजेपी की सरकार है। बीजेपी को सत्ता में बरकरार रखने के लिए पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस भी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है, आज प्रियंका गाँधी ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। इन दोनों के बीच इस बार आम आदमी पार्टी भी मैदान में कूद गई है। हिमाचल सदन का कार्यकाल 8 जनवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है।
हिमाचल में आदर्श आचार संहिता लागू
हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।