शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

आप प्रदर्शनकारियों के साथ खड़ी है, एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल को पूरा समर्थन देती है : दुर्गेश पाठक

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
दिसम्बर 24, 2020
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
आप प्रदर्शनकारियों के साथ खड़ी है, एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल को पूरा समर्थन देती है : दुर्गेश पाठक
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी दूसरे संस्थानों पर बकाया 1600 करोड़ रुपये वसूल ले तो सभी कर्मचारियों को एक साल की तनख्वाह एडवांस में दे सकती है। उत्तरी नगर निगम का आयकर विभाग, डीडीए, पार्किंग विभाग, आवास विभाग और अन्य पर 1600 करोड़ रुपये बकाया है।

भाजपा शासित एमसीडी कर्मचारियों की सैलरी रोक कर कौन सी राजनीति करना चाहती है? इनकी जिंदगी से खेल कर दिल्ली सरकार को बदनाम क्यों करना चाहती है? आम आदमी पार्टी एकजुटता के साथ प्रदर्शनकारियों के साथ खड़ी है और एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल को पूरा समर्थन देती है।

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 5 से 6 महीने से वेतन ना मिलने के कारण भाजपा शासित नगर निगम के कर्मचारियों ने आज 1 दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। निगम के तमाम कर्मचारी सिविक सेंटर में हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

ये भी पढ़ें :  BCCI की AGM से पहले बड़ा फैसला, जनरल मैनेजर केवीपी राव को बोर्ड छोड़ने के लिए कहा

उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। भाजपा ने नगर निगम को इस कदर कंगाल कर दिया है कि 6 महीने से कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं मिल रहा है।

कर्मचारियों को मजबूरन अपना हक पाने के लिए हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है। दुर्गेश पाठक ने कहा कि निगम के तमाम कर्मचारियों के साथ आम आदमी पार्टी खड़ी है और कर्मचारियों के इस आंदोलन का आम आदमी पार्टी पूरी तरह से समर्थन करती है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि ऐसा सुनने में आया है कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को नवंबर माह का वेतन भी नहीं मिला है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने भी जल्द ही हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है।

जब से भाजपा शासित नगर निगम के ऊपर कर्मचारियों के वेतन न देने का संकट आया है तब से लगातार भाजपा अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है। दिल्ली सरकार पर फंड न देने के झूठे आरोप लगा रही है।

मैंने अपनी पिछली प्रेस वार्ता में भी पत्रकारों के समक्ष कोर्ट के दो आदेश प्रस्तुत किए थे जिसमें साफ तौर पर यह माना गया है कि दिल्ली सरकार पर नगर निगम का कोई बकाया नहीं है। भारतीय जनता पार्टी अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केवल और केवल गंदी राजनीति कर रही है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि हमने जब भाजपा शासित नगर निगम के तमाम बही खातों को देखा, उसके बारे में पढ़ा तो बेहद ही चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में भी भाजपा शासित उत्तरी नगर निगम के पास इतना पैसा है कि यदि निगम चाहे तो अपने कर्मचारियों का अगले 1 साल तक का वेतन दे सकता है।

ये भी पढ़ें : किसान आंदोलन : प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेता हिरासत में, राहुल गांधी को मिली राष्ट्रपति भवन जाने की इजाजत

सरकारी विभागों पर बकाया राशि की जानकारी देते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि डीडीए जो कि केंद्र सरकार का ही एक संस्थान है उस पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम का लगभग 1100 करोड रुपए बकाया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम को गांधी मैदान की पार्किंग से 80 करोड़, कुतुब रोड पार्किंग से 15 करोड रुपए लेना है। केंद्र सरकार के इनकम टैक्स विभाग ने सिविक सेंटर में किराए पर कार्यालय लिया हुआ है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम का इनकम टैक्स विभाग पर लगभग 200 करोड रुपए किराया बकाया है। इसके अलावा, भाजपा शासित नगर निगम को अभी 107 करोड रुपए हाउस टैक्स, 46 करोड़ रुपए लेवी शुल्क वसूल करना है,। यदि इस तमाम बकाया राशि को जोड़ कर देखा जाए तो लगभग 1600 करोड रुपए भाजपा शासित नगर निगम को अलग-अलग संस्थानों से वसूल करना है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि इनमें से लगभग अधिकतर संस्थान केंद्र सरकार के अधीन ही आते हैं। यदि भाजपा चाहे तो 24 घंटों के भीतर इन तमाम संस्थानों से बकाया राशि वसूल करके नगर निगम को दिला सकती है। भाजपा शासित नगर निगम अपने कर्मचारियों का अगले 1 साल तक का वेतन एडवांस में दे सकता है।

परंतु यह समझ से बिल्कुल ही परे है कि मासूम कर्मचारियों का वेतन रोक कर भारतीय जनता पार्टी कौन सी राजनीति करना चाहती है। गरीब मासूम कर्मचारियों के घर में चूल्हा नहीं चल पा रहा है, बच्चों की स्कूल की फीस नहीं जा पा रही है, बीमारों का इलाज नहीं हो पा रहा है, 24 हजार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिल रही है।

ADVERTISEMENT

इन तमाम कर्मचारियों को परेशान करके और दिल्ली सरकार को बदनाम करके भारतीय जनता पार्टी कौन सी राजनीति करना चाह रही है। पूरी दिल्ली में जगह-जगह होर्डिंग लगाकर जो भारतीय जनता पार्टी दिल्ली सरकार पर 13000 करोड़ बकाया राशि का झूठा आरोप लगा रही है।

इस संबंध में मैंने कोर्ट के आदेश मीडिया के समक्ष प्रस्तुत कर दिए हैं। दिल्ली सरकार पर भाजपा शासित नगर निगम का एक भी रुपया बकाया नहीं है। परंतु जो अलग-अलग संस्थानों पर बकाया राशि मैंने अभी इस प्रेस वार्ता में बताई है उन सभी के साक्ष्य भाजपा शासित नगर निगम के कार्यालयों में ही मौजूद हैं।

परंतु भाजपा उन पैसों को वसूल करने के बजाय दिल्ली सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है और गंदी राजनीति कर रही है। नगर निगम के अधीन काम करने वाले लाखों कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों की जिंदगी से खेल रही है।

मैं भाजपा के लोगों से हाथ जोड़कर यह अपील करता हूं कि अपनी गंदी राजनीति का शिकार नगर निगम के मासूम कर्मचारियों को और उनके परिवार के लोगों को ना बनाएं। जल्द से जल्द निगम के सभी कर्मचारियों का वेतन उनको दिया जाए ताकि उनके घर में भी चूल्हा जल सके। उनके बच्चों की स्कूल की फीस जा सके और उनके घर में बीमार लोगों का इलाज हो सके।

Previous Post

खेल जगत में देश के प्रतिनिधित्व को बढ़ाना है तो खेलते रहना आवश्यक है : ललन कुमार

Next Post

सीएम गहलोत ने नितिन गडकरी की जमकर की तारीफ, कही ये बड़ी बातें

Next Post
सीएम गहलोत ने नितिन गडकरी की जमकर की तारीफ, कही ये बड़ी बातें

सीएम गहलोत ने नितिन गडकरी की जमकर की तारीफ, कही ये बड़ी बातें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist