नई दिल्ली : विधायक आतिशी मार्लेना ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सिंघु बॉर्डर जाकर किसान भाई बहनों से बात करके उनके विचार सुने और आज का दिन उनकी सेवा में बिताया।
आतिशी ने कहा कि जिस दिन से किसान आंदोलन शुरू हुआ है, हम सेवादार की तरह आकर सारी व्यवस्था करते हैं। जिन किसानों की मेहनत से देश में हर नागरिक तीन टाइम की रोटी खाता है, उन किसानों के साथ आम आदमी पार्टी पूरी तरह खड़ी है।
ये भी पढ़ें : मेडिकल कालेज में प्रस्तावित डेंटल कॉलेज पर आफताब अहमद ने BJP-JJP सरकार को घेरा
आतिशी ने कहा कि किसानों में अपने हक़ के लिए लड़ने की हिम्मत है। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है।
ये भी पढ़ें : कोहली लगातार कैच क्यों छोड़ रहे हैं, पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने बताई यह वजह
जब तक केंद्र सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, हम किसानों की सेवा में जो बन पाएगा, वो करते रहेंगे। आतिशी ने कहा कि किसानों के भारत बंद का आम आदमी पार्टी ने समर्थन किया है।
आतिशी ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार हमारे किसानों के हित में सोचेगी और उनकी मांगें जल्दी मानेगी। कालका जी विधानसभा क्षेत्र के आप कार्यकर्ताओं ने भी दिन भर किसानों की मदद में हाथ बंटाया।