मिर्जापुर। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर में कांग्रेस प्रत्याशी ललितेश त्रिपाठी के समर्थन में रोड शो किया और उसके बाद उन्होंने जनता को संबोधित भी किया, अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने जमकर बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधा, प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नेता नहीं अभिनेता हैं, दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता भारत का प्रधानमंत्री बना, अच्छा होता अगर मोदी की बजाय अमिताभ को ही प्रधानमंत्री चुनते क्योंकि करना किसी को कुछ नहीं है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी को सिर्फ और सिर्फ सत्ता हासिल करना है, मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त किए अपने वायदों को पूरा नहीं किया, प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस झूठे वायदे नहीं करती बल्कि किसानों, गरीबों और युवाओं के हक में काम करती है, मोदी सरकार ने देश को बांटने का काम किया है।
इससे पहले मीडिया से बात करते हुए दिल्ली में प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता वोट से भाजपा को जवाब देगी और कांग्रेस इस बार उम्मीद से ज्यादा सीटें जीतेगी, उन्होंने कहा पीएम मोदी बहुत ज्यादा अंहकारी हो गए हैं, उन्होंने देश को तोड़ने का काम किया है, वो किसी की सुनते ही नहीं है, ये ये देश को बचाने का चुनाव, भाजपा का हारना पूरी तरह से तय है।
आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा था और कहा था कि उन्होंने देश में नफरत फैलाई, हमने मोहब्बत इसलिए हम जरूर जीतेंगे।
आपको बता दें कि मिर्जापुर में रोड शो करने पहुंची प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। सड़क की दोनों पटरियों पर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा था। ढोल ताशे और डीजे के साथ निकले रोड शो में कांग्रेस विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी पार्टी के ध्वज के साथ शामिल हुए। रोड शो के लिए पहुंची प्रियंका को विन्ध्याचल माता की चुनरी और कंतित शरीफ ख्वाजा इस्माइल चिश्ती दरगाह की चादर भेंट की गई।
मालूम हो कि मिर्जापुर में ललितेश त्रिपाठी का सीधा मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदावर राम चरित्र निषाद और एनडीए उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से है। चुनाव प्रचार में यहां हर पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है।