जल्द ही आने वाले लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए आसान साबित नहीं होने वाले लेकिन विपक्षी दलों के लिए भी यह काफी मुश्किल होगा कि वह केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को कड़ी शिकस्त दे सकें। खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार में भारतीय जनता पार्टी को हराना कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होने वाली है।
खबर सामने आ रही है कि बीजेपी और जेडीयू के खिलाफ बने विपक्षी दलों के महागठबंधन में अभी से ही दरार दिखनी शुरू हो गई है। खबर के मुताबिक महागठबंधन से पहले राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका मिल सकता है क्योंकि आरजेडी के तीन दिग्गज नेता जल्द ही कांग्रेस खेमे में शामिल होने जा रहे हैं। आरजेडी के एक नेता ने बताया है कि पार्टी ने अपनी नाराजगी से कांग्रेस को अवगत करा दिया है।
पहले ही सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में मचे घमासान के बीच इन नेताओं का कांग्रेस में शामिल होना महागठबंधन की दरार को बढ़ा सकता है। बताया जा रहा है कि आरजेडी के पूर्व नेता पप्पू यादव, लवली आनंद और अनंत सिंह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं और कांग्रेस ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने टिकट पर चुनाव लड़ सकती है।
आपको बता दें कि बिहार की राजनीति में अच्छा खासा प्रभाव रखने वाले पप्पू यादव वर्तमान में मधेपुरा से सांसद हैं। जबकि उनकी पत्नी रंजीता रंजन सुपौल से सांसद हैं। गौरतलब है कि बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। जिनमें से साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ 22 सीटें ही जीती थी।
जबकि एलजेपी कुछ और आरएलसीपी को 3 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इसके साथ जेडीयू को दो और आरजेडी को 4 सीटों पर जीत मिली थी लेकिन कांग्रेस के हाथ सिर्फ दो ही सीटें लगी थी। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर दोहरेपन का आरोप लगाया है।