इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि अं!डरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल के डकार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि रवि पुजारी को भारतीय एजेंसियों के इनपुट पर गिरफ्तार किया गया। उसपर लगातार नजर रखी जा रही थी। इससे पहले माना जा रहा था कि पुजारी ऑस्ट्रेलिया में छिपा है। मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। उसे पूछताछ के लिए भारत भी लाया जा सकता है। गौरतलब है कि 1990 के दशक में वह मुंबई से अपना गिरोह संचालित करता था। कर्नाटक पुलिस ने पुजारी के खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया था। बताया जाता है कि मुंबई में जब अं!डरवर्ल्ड अपने पैर जमा रहा था। उस दौरान रवि पुजारी छोटा राजन के लिए काम किया करता था. रवि पुजारी छोटा राजन केलिए हत्या की सुपारी लिया करता था।

रवि पुजारी
बताया जा रहा है कि रवि पुजारी पर काफी समय से एजेंसियां नजर रखे हुई थीं। सेनेगल से पहले रवि पुजारी की लोकेशन बुर्किना फासो में मिली थी। तभी से एजेसियां उसके पीछे पड़ी हुई थीं। बता दें कि रवि पुजारी पर ह!त्या और फिरौती मांगने जैसे कई संगीन आरोप हैं। आपको बता दें कि रवि पुजारी बॉलीवुड स्टार के लिए किसी खतरे से कम नहीं था। डॉन रवि पुजारी, बॉलीवुड के दबंग से लेकर बादशाह तक को धमकी दे चुका है। रवि पुजारी से सिंगर भी बच नहीं सके। बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर अरिजीत सिंह को अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने धमकी देकर 5 करोड़ और फ्री में शो करने की मांग की थी।

बीते साल जून में गुजरात के विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें फोन कॉल और मैसेज के जरिए धमकाया जा रहा है और धमकाने वाला खुद को रवि पुजारी बता रहा है। रवि पुजारी के गुर्गों ने 2014 में फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और फराह खान को भी मा!रने की सा!जिश रची थी। मुंबई पुलिस ने उसके गुर्गों को गिरफ्तार करने के बाद यह राज खोला था। यही नहीं, पुजारी के गुर्गों ने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के दफ्तर की भी रेकी की थी।